News Addaa WhatsApp Group Join करें

रामकोला: 18 वर्षीय युवती का शव गन्ने के खेत में मिला, गले में लिपटा हुआ था दुपट्टा

Ram Bihari Rao

Reported By:

Sep 9, 2024  |  7:02 PM

91 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
रामकोला: 18 वर्षीय युवती का शव गन्ने के खेत में मिला, गले में लिपटा हुआ था दुपट्टा WhatsApp
Responsive image

रामकोला/कुशीनगर। थाना क्षेत्र के अंतर्गत रामकोला- कसया मुख्य मार्ग स्थित भठही खुर्द (कठबरवा) गाँव के समीप गन्ने के खेत में एक 18 वर्ष युवती का शव मिला। सूचना पाकर मौके पर पुलिस पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेज दी।

आपके लिए और..- हाटा के निजी अस्पताल में उपचार के दौरान महिला की...

सोमवार की सुबह रामकोला थाना क्षेत्र में स्थानीय नगर पंचायत के वार्ड नंबर 13 श्यामा प्रसाद मुखर्जी नगर (भठही खुर्द कठबरवा) के समीप गन्ने के खेत में एक युवती का शव मिला। जानकारी के अनुसार सुबह 8 बजे के लगभग कुछ महिलाएं गन्ने के खेत में पशुओं के लिए चारा काटने गयी थी, जहाँ युवती को मृत अवस्था में देखने के बाद गाँव में आकर जानकारी दी। सूचना पाकर मौके पर पुलिस पहुंची और पंचनामा के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दी। युवती की पहचान संबंधित वार्ड निवासी सवरु कुशवाहा की पुत्री माधुरी के रुप में हुई। घर से गन्ने का खेत सौ- डेढ़ सौ मीटर की दूरी पर होगा।लोगों ने बताया कि युवती के गले में दुपट्टा का फंदा लगा हुआ था। पीएम रिपोर्ट आने और जांच के बाद ही इस घटना की वास्तविकता की जानकारी होगी। 

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
हाटा के निजी अस्पताल में उपचार के दौरान महिला की मृत्यु
हाटा के निजी अस्पताल में उपचार के दौरान महिला की मृत्यु

हाटा कुशीनगर ,नगर में स्थित एक निजी अस्पताल में उपचार के दौरान 50 वर्षीय…

विधायक विवेकानंद पाण्डेय का प्रयास लाया रंग, वरवारतनपुर और भूमिहारीपट्टी पीएचसी बनेंगी सीएचसी
विधायक विवेकानंद पाण्डेय का प्रयास लाया रंग, वरवारतनपुर और भूमिहारीपट्टी पीएचसी बनेंगी सीएचसी

खड्डा, कुशीनगर। खड्डा विधानसभा क्षेत्र में स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने की दिशा में…

जिलाधिकारी की देखरेख में मतदान पार्टियों की रवानगी, समय से मतदान केंद्रों पर पहुंचने के दिए निर्देश
जिलाधिकारी की देखरेख में मतदान पार्टियों की रवानगी, समय से मतदान केंद्रों पर पहुंचने के दिए निर्देश

कुशीनगर । गोरखपुर-फैजाबाद खण्ड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के द्विवार्षिक निर्वाचन-2026 के अंतर्गत 23 अक्टूबर…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking