News Addaa WhatsApp Group Join करें

रामकोला: आतंकी बंदरों का गाँव में जमा है डेरा, गाँव के लोग दहशत में

Ram Bihari Rao

Reported By:

Sep 9, 2024  |  7:01 PM

95 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
रामकोला: आतंकी बंदरों का गाँव में जमा है डेरा, गाँव के लोग दहशत में
  • सनकी बंदर ने दर्जनों लोगों को काटकर किया घायल, इलाज जारी

रामकोला/कुशीनगर। रामकोला थाना क्षेत्र के ग्राम सिधावें के पठान पट्टी टोला में एक सप्ताह से अधिक दिनों से डेरा डाले बंदरों के झुंड से ग्रामीणों की हालत खस्ता हो गयी है,लोग परेशान है दिन हो रात कभी भी बंदर के काटने व मारने का भय सता रहा है।रात में सोते समय बंदर हमला कर घायल कर दे रहे हैं।

आपके लिए और..- चोरी की भैंसों संग पिकप दौड़ा रहे थे दो युवक,...

जानकारी के लिए बताते चलूँ कि बंदरों के झुंड में कई हमलावर बंदर है जो टारगेट कर काट रहे हैं। गाँव के प्रमोद मद्धेशिया जैसे ही अपना आयशर ट्रेक्टर लेकर घर से निकलते हैं उनके ऊपर बंदरों के झुंड का मुखिया बंदर हमला कर देता है। जो लोग बचाव में आते हैं उनको चिन्हित कर बाद में हमला करता है। अब तक बंदरों के हमले व काटने से गाँव के प्रमोद मद्धेशिया सहित विक्रम यादव उम्र 65 वर्ष, राजेश यादव उम्र 45 वर्ष, गोपाल कुशवाहा 45वर्ष, त्रिभुवन राव उम्र 68वर्ष, बीएच यादव, महेश मद्धेशिया, चिरकुट यादव,रामअशीष मद्धेशिया घायल हो चुके है। ग्रामीणों ने बताया कि सूचना देने के बाद भी इस दिशा में संबंधित विभाग द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की गई। बताया कि आपस में चंदा इकट्ठा किया और बंदर पकड़ने वालों को दुदही से बुलाया गया। उन लोगों ने एक बंदर को पकड़ा लेकिन सनकी बंदर पकड़ से दूर रहा। जो सोते समय मच्छरदानी में घुस कर काट दे रहा है। घायलों का सरकारी अस्पताल में इलाज जारी है। बंदरों के आतंक से गांव के लोगों दहशत है।

खासकर महिलाओं व बच्चों में बंदरों के हमले का भय बना हुआ है, इसके अलावा ग्रामीण अपने दिनचर्या के कार्यों व कृषि कार्यों से प्रभावित हो रहे हैं। बच्चों के स्कूल आने- जाने में भी काफी भय बना हुआ है।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
खनन विभाग की कार्रवाई से हड़कंप, दो दिन में छह ट्रकों पर 4.50 लाख का चालान
खनन विभाग की कार्रवाई से हड़कंप, दो दिन में छह ट्रकों पर 4.50 लाख का चालान

हाटा (कुशीनगर)। खनन सामग्री के परिवहन में निर्धारित नियमों का पालन नहीं करने वाले…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking