रामकोला/कुशीनगर। शुक्रवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र रामकोला के परिसर में सीएमओ कुशीनगर के सहयोग से हनुमान प्रसाद पोद्दार कैंसर अस्पताल एवं शोध संस्थान गीता वाटिका, गोरखपुर द्वारा प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया।शिविर में आए 114 मरीजों में कैंसर संबंधित लक्षण की नि:शुल्क जांच कर दवा दी गई।
कैंसर रोग विशेषज्ञ डॉ.आशुतोष त्रिपाठी ने शिविर में खतरनाक बीमारी कैंसर के विषय में मरीजों और उनके परिजनों को प्रशिक्षण तथा इलाज के बारे में विधिवत जानकारी दी।कैंसर जागरूकता अभियान के तहत कैंसर से संबंधित पत्रक, विवरण पुस्तिका आदि वितरित किया गया ताकि वे कैंसर के बारे मे जागरुक होकर और अन्य लोगों को उचित सलाह दे सकें।
शिविर में प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ एस० केo विश्वकर्मा, अजय श्रीवास्तव, शिवानी सिंह ,आलोक मिश्रा, आदर्श मिश्रा, सुशीला वर्मा, राजेश गुप्ता, संजय सहित सीएचसी के चिकित्सकों व कर्मचारियों की भूमिका सराहनीय रहा।
चौकी प्रभारी छितौनी विवेक तिवारी एवं सिपाही हरि राम यादव निलम्बित खड्डा, कुशीनगर। थाना…
विद्यालय में बच्चों से पूछे सामान्य ज्ञान के सवाल, मध्याह्न भोजन की गुणवत्ता भी…
बोदरवार,कुशीनगर :- क्षेत्र के परतावल – पिपराइच मुख्य मार्ग पर स्थित तवक्कलपुर गांव के…
बोदरवार, कुशीनगर :- स्थानीय बाजार में विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी विजयादशमी…