रामकोला/कुशीनगर । पूर्व वर्षों की भांति इस वर्ष भी योग दिवस के मौके पर सनातन विश्व दर्शन मन्दिर अनसुईया धाम रामकोला में 21 जून को सुबह साढ़े पांच बजे से भव्य अमृत योग शिविर का आयोजन किया जायेगा। आयोजित कार्यक्रम को कुशल प्रशिक्षकों द्वारा अनसुईया आश्रम के व्यवस्थापक स्वामी रंगनाथ महाराज के देखरेख में सम्पन्न होगा।
उक्त जानकारी योग शिविर के आयोजक सत्यपाल गोविन्द राव ने देते हुए बताया कि योग शिविर को इस वर्ष भव्यतम रूप दिया गया है तथा पिछले कुछ दिनों से मन्दिर में योग अभ्यास सत्र संचालित किया जा रहा है। श्री गोविन्द राव ने रामकोला नगर एवं आसपास के प्रबुद्धजनों ,सामाजिक व अध्यात्मिक लोगों तथा आम जनों से योग शिविर में भाग लेकर निरोग एवं स्वस्थ जीवन हेतु योग की भौतिक क्रिया एवं अभ्यास के लिए अनुरोध किया है।
बोदरवार, कुशीनगर :- क्षेत्र अंतर्गत परतावल – पिपराइच मुख्य मार्ग पर स्थित पकड़ी चौराहे…
कुशीनगर। कोतवाली पडरौना क्षेत्र में पशु चोरी के मामले का पुलिस ने खुलासा करते…
कुशीनगर। यातायात नियमों की अनदेखी करने वालों के खिलाफ कुशीनगर यातायात पुलिस ने अगस्त…
हाटा (कुशीनगर)। खनन सामग्री के परिवहन में निर्धारित नियमों का पालन नहीं करने वाले…