News Addaa WhatsApp Group Join करें

कुशीनगर: प्रवासी भारतीय मदद समूह निःस्वार्थ का रक्तदान शिविर सम्पन्न

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Jun 18, 2024  |  7:02 PM

119 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: प्रवासी भारतीय मदद समूह निःस्वार्थ का रक्तदान शिविर सम्पन्न
  • शिविर मे 45 लोगो को रक्तदान करने पर किया गया सम्मानित

सेवरही/कुशीनगर। नगर पंचायत सेवरही किदवई नगर स्थित रितेश चिकित्सालय परिसर मे प्रवासी भारतीय मदद समूह निःस्वार्थ व भगवान बुद्दा चैरिटेबल ब्लड बैंक के संयुक्त तत्वावधान मे 45रक्त वीर ने किया रक्तदान, समारोह दौरान जिन्हे किया गया सम्मानित।

आपके लिए और..- विद्युत कटौती और बार बार फाल्ट होने से सोहसा मठिया...

कार्यक्रम दौरान संस्था के संस्थापक अरविन्द सागर ने कहा कि रक्तदान करना महापुण्य का कार्य है। जिससे भविष्य मे जब भी दानकर्ता को रक्त की जरूरत पङता है तो उस प्रमाण-पत्र के माध्यम से उसे तत्काल उपलब्ध करा दिया जायेगा।

बता दें कि अस्पतालों में रोजाना सैकड़ों मरीज इलाज के लिए आते हैं। ऐसे में मरीजों को रक्त की जरूरत भी पड़ती है जिन्हे समय से रक्त न मिल पाने से उनकी जान भी चली जाती है ऐसे मे उक्त संस्था के सहयोग से हर जरूरतमंदो को निशुल्क रक्त उपलब्ध कराकर जान बचाने का कार्य किया जाता है।

जी एल अंसारी प्रवासी भारतीय मदद समूह निःस्वार्थ ने कहा कि संस्था के कर्मयोगी साथियो के सहयोग से अबतक 580 यूनिट से अधिक रक्त जरूरतमंदो को दिलाया जा चुका है और आज भी 50 युनिट रक्त विभिन्न विभिन्न ब्लड बैंको मे सुरक्षित रखा गया है! इमरजेंसी में रक्त न मिल पाने से मरीजों का इलाज प्रभावित होता है।तो वहीं आपकी एक यूनिट रक्तदान से तीन जिंदगियो को बचाया जा सकता है।
एक यूनिट रक्तदान से पीआरबीसी (पैक्ड रेड ब्लड सेल), प्लेटलेट्स कॉन्संट्रेट, फ्रेश फ्रोजेन प्लाज्मा बनाया जाता है। इससे ही हीमोग्लोबिन की कमी, प्लेटलेट्स और प्लाज्मा की कमी पूरी होती है। संस्था के वरिष्ठ जनो ने वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण की दिशा मे महत्वपूर्ण योगदान दिया व उपस्थित जन को वृक्षारोपण के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम दौरान डा0राजेन्द्र प्रसाद कुशवाहा,वरिष्ठ पत्रकार प्रेमशंकर सिंह सूर्यवंशी,जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि राजन कुमार शुक्ला,समाज सेवी मायाशंकर निर्गुणायत को अंग वस्त्र व स्मृति देकर सम्मानित किया गया।

इस दौरान रक्तदान कर्ता रक्तवीरो को क्रमश:शशांक अग्रवाल, रमेश व्याहुत,विनोद कुशवाहा,लक्ष्मण केशरी,सपना पटेल,मुन्ना पटेल,राजकुमार, सरोज देवी,प्रदीप कुशवाहा,निर्मला कुशवाहा,शेखर कुशवाहा,शर्मावती देवी,दीपा कुशवाहा,अफजल अंसारी,पवन कुमार गुप्ता,मनोज सिंह, कृष्णा मद्देशिया,विनोद यादव,संतोष कुशवाहा,वेद ब्यास सिंह, रितेश कुशवाहा,पप्पू पाण्डेय,अब्दुल कादिर,रामेश्वर प्रसाद गुप्ता,दुर्गेश कुमार यादव, अमित कुमार पटेल,विकाश कुशवाहा,आनन्द कुमार गुप्ता,राजेश कुशवाहा,बब्बलू विश्वकर्मा,गौतम कुमार सिंह, यूसुफ राजा,मनोहर कुशवाहा,मुकेश कुशवाहा,रामचन्द्र यादव,कन्हैया कुमार, ओमप्रकाश सिंह राजपूत,सुग्रीव यादव,गुलशन कुशवाहा,विक्रम गुप्ता,रमेश गुप्ता ने रक्तदान दिया जिन्हे संस्था द्वारा प्रमाण-पत्र व प्रशस्ति पत्र देकर मंच से सम्मानित किया गया।

हरेश कुमार गौड,सुनिल आर्या,डा0रितेश कुशवाहा,डा0रतनेश सिंह, छोटे लाल यादव,जितेंद्र प्रजापति,अनिल राय,अक्षय कुशवाहा,आशिष तिवारी,एवं सहयोगी संस्था भगवान बुद्धा चैरिटेबल ब्लड बैंक टीम का भरपूर सहयोग रहा।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
प्रगतिशील किसान की बेटी बनी एक्स-रे टेक्नीशियन, यूपीएसएसएससी में चयन से गांव में खुशी
प्रगतिशील किसान की बेटी बनी एक्स-रे टेक्नीशियन, यूपीएसएसएससी में चयन से गांव में खुशी

खड्डा, कुशीनगर। खड्डा तहसील क्षेत्र के खेमनछपरा गांव निवासी प्रगतिशील किसान प्रद्युम्न ओझा की…

मुख्यालय के निर्देश पर आईपीएल चीनी मिल खड्डा परिसर में वृहद वृक्षारोपण
मुख्यालय के निर्देश पर आईपीएल चीनी मिल खड्डा परिसर में वृहद वृक्षारोपण

खड्डा, कुशीनगर। आईपीएल चीनी मिल खड्डा द्वारा मुख्यालय के निर्देश पर वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम…

हाटा में पुलिस का सख्त रुख, नियम तोड़ने पर 3 ई रिक्शा सीज
हाटा में पुलिस का सख्त रुख, नियम तोड़ने पर 3 ई रिक्शा सीज

हाटा, कुशीनगर। नगर में यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाने और आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित…

शिवपुर निवासी 20 वर्षीय मोबिन नाले में डूबकर लापता, पानी में गोताखोर कर रहे तलाश
शिवपुर निवासी 20 वर्षीय मोबिन नाले में डूबकर लापता, पानी में गोताखोर कर रहे तलाश

पानी 4 घंटे बाद भी नहीं मिला, तलाश जारी खड्डा, कुशीनगर। खड्डा थाना क्षेत्र…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking