रामकोला/कुशीनगर। बालू माफियाओं द्वारा अवैध खनन के जरिए बालू डम्प करने की सूचना पाकर कप्तानगंज की उपजिलाधिकारी व्यास नारायण उमराव रामकोला थाना क्षेत्र के छोटी गंडक नदी के कोटिया सहित अन्य घाटों पर राजस्व विभाग के टीम के साथ पहुंचे और बालू को कब्जे में लेकर पुलिस विभाग को अग्रिम कार्यवाही हेतु सुपुर्द कर दिया।
जानकारी के अनुसार स्थानीय थाना क्षेत्र के ग्राम देवरिया बाबू टोला-कोटिया घाट पर खनन कर अवैध बालू डम्प करने की सूचना पर शनिवार देर शाम को कप्तानगंज एसडीएम ने छापामारी की।मौके से बालू माफिया फरार हो गये।केवल बालू ही पकड़ में आया।बालू को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्यवाही करने हेतु पुलिस विभाग को सौंप दिया गया।
चिकित्साधिकारी की अनुपस्थिति और दवा स्टॉक रजिस्टर में मिली कमी, आंगनबाड़ी केंद्रों को सामग्री…
हाटा (कुशीनगर)। स्थानीय कोतवाली परिसर में शनिवार को थाना समाधान दिवस का आयोजन कोतवाल…
हाटा कुशीनगर ,नगर में स्थित एक निजी अस्पताल में उपचार के दौरान 50 वर्षीय…
खड्डा, कुशीनगर। खड्डा विधानसभा क्षेत्र में स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने की दिशा में…