News Addaa WhatsApp Group Join करें

देवरिया की टीम ने कुशीनगर की टीम को हरा क़र शील्ड पर कब्ज़ा किया

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Oct 21, 2023  |  8:32 PM

172 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
देवरिया की टीम ने कुशीनगर की टीम को हरा क़र शील्ड पर कब्ज़ा किया
  • विजेता व उप विजेता  टीम को प्रधानाचार्य उमेश उपाध्याय ने ट्राफी देकर सम्मानित किया
  • बुद्ध इंटर कॉलेज के खेल प्रांगण में आयोजित हुआ 19वर्ष मण्डल स्तरीय बालिका क्रिकेट प्रतियोगिता

कसया/कुशीनगर ।बुद्ध इंटर कॉलेज कुशीनगर के स्टेडियम पर शनिवार को मंडल स्तरीय 19वर्ष बालिका क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित हुई। इसमें देवरिया की टीम ने सात ओवर में दो विकेट लेकर कुशीनगर की टीम को हराकर विजेता बनी। यह टीम अब प्रदेश स्तरीय बालिका क्रिकेट प्रतियोगिता में खेलेगी।

आपके लिए और..- सीरियल-1 | SP केशव कुमार का एक साल एक साल…एक्शन...

शनिवार की सुबह मंडल स्तरीय बालिका क्रिकेट प्रतियोगिता में पहला मैच देवरिया व गोरखपुर की टीम के बीच खेला गया। जिसमें गोरखपुर की टीम को हराकर देवरिया टीम फाइनल में पहुंचीं। वहीं दूसरा मैच कुशीनगर व महराजगंज के बीच हुआ।इसमें कुशीनगर की टीम ने महराजगंज की टीम को हराकर फाइनल में जगह बनाई। इस तरह फाइनल मैच देवरिया व कुशीनगर के बीच खेला गया। जिसमें देवरिया की टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी की। मैदान पर बल्लेबाजी करने उतरी कुशीनगर की टीम ने निर्धारित सात ओवर का खेलकर व 39 रन बनाकर आल आउट हो गई। वहीं जवाब में उतरी देवरिया की टीम ने पांच ओवर चार गेंद खेलकर ही जीत के लिए निर्धारित 39 रन के लक्ष्य को पार  क़र विजेता बन गई।मैन ऑफ़ द मैच तनु चतुर्वेदी बनी l मैच की ऐम्पायरिंग शिवेंद्र कुमार पाण्डेय व अमन शर्मा ने किया l

विजेता व उप विजेता  टीम को प्रधानाचार्य उमेश उपाध्याय, सह मिडिया प्रभारी शंभू शरण श्रीवास्तव, राजेश राय,खेल शिक्षक कुशीनगर हरिकेश सिंह, खेल शिक्षिका देवरिया अरुणा द्विवेदी, प्रिया प्रजापति, टीम मैनेजर राजनाथ द्विवेदी, संध्या मिश्रा सहित सभी शिक्षकों ने  ट्राफी देकर सम्मानित किया तथा  खिलाड़ियों के उज्जवल भविष्य की कामना की । देवरिया टीम में मानसी गोंड, ज्योति जायसवाल, संजना खरवार, मुस्कान पाण्डेय ने प्रतियोगिता में अच्छा प्रदर्शन किया l

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
सीएचसी प्रभारी कप्तानगंज ने न्यू पीएससी बोदरवार का लिया जायजा, संबंधित को दिया दिशा निर्देश
सीएचसी प्रभारी कप्तानगंज ने न्यू पीएससी बोदरवार का लिया जायजा, संबंधित को दिया दिशा निर्देश

बोदरवार, कुशीनगर :- नया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर आयोजित आयुष्मान भव साप्ताहिक मेले सहित…

बेसिक रॉक क्लाइम्बिंग कोर्स में कुशीनगर के दो युवाओं का चयन
बेसिक रॉक क्लाइम्बिंग कोर्स में कुशीनगर के दो युवाओं का चयन

कुशीनगर। युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय और मेरा युवा भारत के तत्वावधान में इंडियन…

बेसिक रॉक क्लाइम्बिंग कोर्स में कुशीनगर के दो युवाओं का चयन
बेसिक रॉक क्लाइम्बिंग कोर्स में कुशीनगर के दो युवाओं का चयन

हाटा, कुशीनगर। युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय और मेरा युवा भारत के तत्वावधान में…

सीरियल-1 | SP केशव कुमार का एक साल एक साल…एक्शन हजार! अपराधियों पर कसता शिकंजा, कुशीनगर में SP केशव की ‘सख्त पुलिसिंग’ चर्चा में
सीरियल-1 | SP केशव कुमार का एक साल एक साल…एक्शन हजार! अपराधियों पर कसता शिकंजा, कुशीनगर में SP केशव की ‘सख्त पुलिसिंग’ चर्चा में

कुशीनगर। अपराध के खिलाफ सख्ती, अपराधियों पर लगातार शिकंजा और गंभीर मामलों में त्वरित…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking