News Addaa WhatsApp Group

रामकोला: श्रीकृष्ण जन्म की कथा सुन आत्म विभोर हुए श्रद्धालु 

Ram Bihari Rao

Reported By:

Nov 28, 2024  |  6:34 PM

59 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
रामकोला: श्रीकृष्ण जन्म की कथा सुन आत्म विभोर हुए श्रद्धालु 
रामकोला/कुशीनगर। रामकोला नगर पंचायत के वार्ड नंबर 1 अंबेडकर नगर ( पपउर) में चल रहे श्रीमद्भागवत कथा के पांचवे दिन कथा वाचक ने भगवान श्रीकृष्ण की जन्म कथा का प्रसंग सुनाते हुए कहा कि भगवान श्रीकृष्ण ने अपने भक्तों का उद्धार व पृथ्वी को दैत्य शक्तियों से मुक्त कराने के लिए अवतार लिया था। उन्होंने कहा कि जब-जब पृथ्वी पर धर्म की हानि हुई , तब-तब भगवान धरती पर अवतरित हुए। 
रामकोला नगर क्षेत्र के वार्ड नंबर एक अंबेडकर नगर ( पपउर) में चल रही श्रीमद्भागवत कथा के पांचवे दिन भगवान श्रीकृष्ण के जन्म का प्रसंग व उनके जन्म लेने के गूढ़ रहस्यों को कथा व्यास ने सुनाते हुए श्रद्धालुओं को भाव विभोर कर दिया। कथा वाचक डा0 नित्यानंद महाराज ने श्रीमद भागवत के महात्म्य की जानकारी देते हुए कहा कि भागवत कथा के श्रवण से कई जन्मों के लिए पुण्य प्राप्त होता है और पाप से मुक्ति मिलती है। श्रीमद् भागवत कथा मनुष्य को जीवन जीने और मरने की कला सिखाती है। उन्होंने कहा कि मनुष्य को जीवन परमात्मा ने दिया है लेकिन जीवन जीने की कला हमें सत्संग से प्राप्त होती है। मनुष्य के जीवन में सत्संग का बड़ा महत्व है। कथा का संगीतमयी वर्णन सुन श्रद्धालु झूम उठे।
इस दौरान यजमान शान्ति देवी,चंद्रभूषण पांडेय, शिव पूजन पाण्डेय, राजेश पाण्डेय, दिनेश पांडेय, सुनील पांडेय, सचिदानंद पाण्डेय, रामप्रीत राव,राजेन्द्र राव, महेंद्र राव, संजय राव, कैलाश गुप्ता रामशंकर गुप्ता, सुभाष सिंह, आदि सहित भारी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित होकर कथा का रसपान किये।

आज की हॉट खबर- रात के अंधेरे में खनन नियम तोड़ने वालों पर चला...

संबंधित खबरें
रात के अंधेरे में खनन नियम तोड़ने वालों पर चला कानून का डंडा, तीन वाहनों पर हुई कार्यवाही
रात के अंधेरे में खनन नियम तोड़ने वालों पर चला कानून का डंडा, तीन वाहनों पर हुई कार्यवाही

कुशीनगर। मंगलवार/बुधवार की बीती रात्रि अवैध खनन व खनिज परिवहन के खिलाफ जिला खनन…

इलाज के लिए गोरखपुर जा रही युवती की हालत बिगड़ी, मौत 
इलाज के लिए गोरखपुर जा रही युवती की हालत बिगड़ी, मौत 

सुकरौली कुशीनगर: मंगलवार को अपरान्ह अपनी मां के साथ इलाज कराने गोरखपुर जाने के…

बकाया बिजली बिल वसूली टीम पर महिला ने लगाया राड़ से मारकर सिर फोड़ देने का आरोप
बकाया बिजली बिल वसूली टीम पर महिला ने लगाया राड़ से मारकर सिर फोड़ देने का आरोप

खड्डा, कुशीनगर। नेबुआ नौरंगिया क्षेत्र के अतरडीहा गांव में बकाया बिजली बिल वसूली करने…

हस्तकंदूक प्रतियोगिता का हुआ शुभारंभ, खिलाड़ियों ने अच्छे खेल का किया प्रदर्शन
हस्तकंदूक प्रतियोगिता का हुआ शुभारंभ, खिलाड़ियों ने अच्छे खेल का किया प्रदर्शन

बोदरवार,कुशीनगर :- क्षेत्र के ग्राम सभा घुरहुपुर में स्वo सुरेश दास स्मारक दो दिवसीय…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking