रामकोला/कुशीनगर। कुशीनगर गन्ना पर्यवेक्षक संघ का चुनाव मंगलवार को सहकारी गन्ना समिति रामकोला में शांतिपूर्ण तरीके से सम्पन्न हुआ। जिसमें पर्यवेक्षक संघ की जिला कार्यकारिणी का गठन किया गया।
बैठक में उपस्थित पर्यवेक्षकों ने चर्चा के उपरांत शिवकुमार सिंह को जिलाध्यक्ष एवं अरुण कुमार पांडे को जिला मंत्री तथा विवेक मनी को उपाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौपी गई। चुनाव के दौरान संघ के प्रदेश अध्यक्ष मनोज राय लाइन पर बने रहे। कार्यकारिणी के सभी पदाधिकारियों ने शपथ ग्रहण किया और कहा कि हम अपने दायित्व का पूरी निष्ठा के साथ निर्वहन करेगें। सभी ने गन्ना पर्यवेक्षकों के हितों के लिए कार्य करने का निर्णय लिया।
इस दौरान पूर्व जिलाध्यक्ष कुंदन राय, रणवीर सिंह, अतुल श्रीवास्तव, भागवत प्रताप सिंह, शिप्रा डे, खुशबू सिंह, अशोक चन्द्रा, विवेक मिश्रा, प्रहलाद मौर्य आदि मौजूद रहे।
हाटा (कुशीनगर)। स्थानीय नगर पालिका के वार्ड नंबर 18 हनुमान नगर पैकौली स्थित बीज गोदाम…
हाटा, कुशीनगर। हाटा कोतवाली के सामने हाईवे पर एनएचएआई की ओर से निर्माणाधीन क्रासिंग…
गोरखपुर -नरकटियागंज रेलखंड के सिसवा बाजार रेलवे स्टेशन से लापता होने का परिजनों का…
हाटा कुशीनगर, क्षेत्र के सुकरौली स्थित जर्जर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के पुनर्निर्माण की दिशा…