News Addaa WhatsApp Group link Banner

रामकोला: पर्यवेक्षक संघ के निर्विरोध जिलाध्यक्ष बने शिवकुमार सिंह

Ram Bihari Rao

Reported By:
Published on: Oct 1, 2024 | 8:25 PM
234 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.

रामकोला: पर्यवेक्षक संघ के निर्विरोध जिलाध्यक्ष बने शिवकुमार सिंह
News Addaa WhatsApp Group Link

रामकोला/कुशीनगर। कुशीनगर गन्ना पर्यवेक्षक संघ का चुनाव मंगलवार को सहकारी गन्ना समिति रामकोला में शांतिपूर्ण तरीके से सम्पन्न हुआ। जिसमें पर्यवेक्षक संघ की जिला कार्यकारिणी का गठन किया गया।

आज की हॉट खबर- कुशीनगर : कार्य सरकार की लापरवाही में दरोगा निलंबित !

बैठक में उपस्थित पर्यवेक्षकों ने चर्चा के उपरांत शिवकुमार सिंह को जिलाध्यक्ष एवं अरुण कुमार पांडे को जिला मंत्री तथा विवेक मनी को उपाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौपी गई। चुनाव के दौरान संघ के प्रदेश अध्यक्ष मनोज राय लाइन पर बने रहे। कार्यकारिणी के सभी पदाधिकारियों ने शपथ ग्रहण किया और कहा कि हम अपने दायित्व का पूरी निष्ठा के साथ निर्वहन करेगें। सभी ने गन्ना पर्यवेक्षकों के हितों के लिए कार्य करने का निर्णय लिया।

इस दौरान पूर्व जिलाध्यक्ष कुंदन राय, रणवीर सिंह, अतुल श्रीवास्तव, भागवत प्रताप सिंह, शिप्रा डे, खुशबू सिंह, अशोक चन्द्रा, विवेक मिश्रा, प्रहलाद मौर्य आदि मौजूद रहे।

Topics: रामकोला

आपका वोट

View Result

कुशीनगर में खराब विद्युत व्यवस्था का कारण क्या है?
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020