News Addaa WhatsApp Group Join करें

रामकोला: श्रीमद् भागवत कथा के सातवें दिन धूमधाम से मनाया गया श्रीकृष्ण जन्मोत्सव 

Ram Bihari Rao

Reported By:

Nov 16, 2022  |  5:32 PM

797 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
रामकोला: श्रीमद् भागवत कथा के सातवें दिन धूमधाम से मनाया गया श्रीकृष्ण जन्मोत्सव  WhatsApp
Responsive image

रामकोला/कुशीनगर। रामकोला नगर अन्तर्गत जनता इंटर कालेज वार्ड में चल रहे श्रीमद्भागवत ज्ञान महायज्ञ के सातवें दिन की रात्रि में भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कथा के दौरान जैैसे ही भगवान श्रीकृष्ण का जन्म हुआ पूूूरा पाण्डाल नंद के आनंद भयो जय कन्हैया लाल की के जयकारों से गूंज उठा।

आपके लिए और..- दुकान से 846 ग्राम गांजा बरामद, आरोपी गिरफ्तार; दो पुलिसकर्मी...

कथावाचक आचार्य विवेकानंद जी महाराज ने कहा कि जब धरती पर चारों ओर अत्याचार, अनाचार का साम्राज्य फैल गया। तब भगवान श्रीकृष्ण ने देवकी के आठवें गर्भ के रूप में जन्म लेकर कंस का संहार किया।कथा वाचक ने कहा कि जब भगवान श्रीकृष्ण का जन्म हुआ तो कारागार के ताले टूट गये और बासुदेव जी कारागार से मुक्त हो गये।यह सब प्रभु की कृपा से ही सम्भव हो सका।उन्होंने कहा कि श्रीमद्भागवत कथा हमें भक्ति और संस्कार के पथ पर चलने का प्रेरणा प्रदान करती है। इस अवसर पर उन्होंने भगवान श्रीकृष्ण की विभिन्न बाल लीलाओं का वर्णन किया। अंत में आरती कर प्रसाद वितरण किया गया।

इस दौरान कथावाचक पं0 उपेन्द्र दास जी महाराज,बृजेश सिंह उर्फ मामा जी ,मंजू सिंह,उमेश मल्ल,रत्नेश मल्ल, कमलेश कुशवाहा,अजीत सिंह,भोला सिंह, सुजीत खरवार,रमेश,अनिल खरवार, विकास सिंह,संतोष कुशवाहा समेत काफी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे। 

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
दुर्गा प्रतिमा विसर्जन को लेकर प्रशासन अलर्ट
दुर्गा प्रतिमा विसर्जन को लेकर प्रशासन अलर्ट

पनियहवा व भैंसहां घाट का किया निरीक्षण सुरक्षित विसर्जन के लिए पोखरे चिह्नित, घाटों…

साइबर ठगी के दो पीड़ितों के 52 हजार रुपये पुलिस ने कराया वापस
साइबर ठगी के दो पीड़ितों के 52 हजार रुपये पुलिस ने कराया वापस

खड्डा पुलिस की साइबर हेल्प डेस्क की कार्रवाई, पीड़ितों को मिली राहत खड्डा, कुशीनगर।…

कांशीराम की पुण्यतिथि पर बसपाइयों ने दी श्रद्धांजलि
कांशीराम की पुण्यतिथि पर बसपाइयों ने दी श्रद्धांजलि

खड्डा में आयोजित सभा में पार्टी को मजबूत बनाने का लिया संकल्प खड्डा, कुशीनगर।…

दुकान से 846 ग्राम गांजा बरामद, आरोपी गिरफ्तार; दो पुलिसकर्मी निलंबित
दुकान से 846 ग्राम गांजा बरामद, आरोपी गिरफ्तार; दो पुलिसकर्मी निलंबित

चौकी प्रभारी छितौनी विवेक तिवारी एवं सिपाही हरि राम यादव निलम्बित खड्डा, कुशीनगर। थाना…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking