News Addaa WhatsApp Group Join करें

कुशीनगर: वृद्धाश्रम में वृद्धजनों को रात्रिभोज करा कर अंकित गर्ग ने मनाया जन्मदिवस

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Nov 16, 2022  |  5:30 PM

415 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: वृद्धाश्रम में वृद्धजनों को रात्रिभोज करा कर अंकित गर्ग ने मनाया जन्मदिवस

कसया/कुशीनगर। निदेशक रोटरी क्लब कुशीनगर अंकित गर्ग ने नगर कसया स्थित वृद्धाश्रम में समस्त वृद्धजनों को रात्रिभोज कराकर अपना जन्मदिवस बनाया और जन्मदिवस की खुशियों को वृद्धजनों के साथ साझा किया। इस अवसर पर रोटरी के सभी सदस्य एवं पदाधिकारी उपस्थित थे। वृद्धजनों ने भी रोटरी के सदस्यों को पुनीत कार्य हेतु आशीर्वाद प्रदान किया। रोटरी के निदेशक अंकित गर्ग ने बताया कि हम सभी रोटरी सदस्य प्रत्येक राष्ट्रीय एवं धार्मिक त्योहारों पर वृद्धाश्रम आते हैं और वृद्धों के साथ त्यौहार मनाकर अपनी खुशियों को साझा करते हैं। इसी क्रम में आज जन्मदिन पर भी वृद्धजनों से आशीर्वाद प्राप्त करने हम समस्त रोटरी सदस्य वृद्धाश्रम में उपस्थित हुए हैं।

आपके लिए और..- 34.75 करोड़ की साइबर ठगी का ‘कैश आउट’ नेटवर्क ध्वस्त:...

रोटरी के अध्यक्ष डॉ एमएच खान ने ने बताया कि विगत दो वर्षों से हम लोग लगातार सबका कुशलक्षेम लेने वृद्धाश्रम आ रहे हैं इस माह के प्रारंभ में ही छ: वृद्धजनों का मोतियाबिंद ऑपरेशन गोरखपुर में रोटरी द्वारा कराया गया है।

इस अवसर पर रोटरी क्लब के अध्यक्ष डॉ एम एच खान, सचिव वाहिद अली, वरिष्ठ उपाध्यक्ष संदीप रौनियार, उपाध्यक्ष विजय कुमार गुप्त, उपाध्यक्ष साहिल अहमद, कोषाध्यक्ष विजय कृष्ण द्विवेदी, सह सचिव दिनेश कुमार यादव, सह सचिव अरूण कुमार वर्मा, सह कोषाध्यक्ष डॉ सुनील सिंह, निदेशक राजीव जायसवाल लक्ष्य, निदेशक अंकित गर्ग, निदेशक अंकुर तुलस्यान, निदेशक शैलेंद्र त्रिपाठी सोनू, गौरव मद्धेशिया, इम्तियाज आलम, दुर्गेश चतुर्वेदी, अश्वनी जायसवाल आदि शामिल रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
चखनी चौराहे की लूट का खुलासा, दो लुटेरे दबोचे; नकदी बरामद
चखनी चौराहे की लूट का खुलासा, दो लुटेरे दबोचे; नकदी बरामद

कुशीनगर । तमकुहीराज पुलिस ने इक्कीस जुलाई को चखनी चौराहे पर हुई लूट की…

ओवरब्रिज के कट पर तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार को मारी टक्कर, पुलिस ने पहुंचाया अस्पताल
ओवरब्रिज के कट पर तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार को मारी टक्कर, पुलिस ने पहुंचाया अस्पताल

कुशीनगर । राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित सलेमगढ़ में नव निर्मित ओवरब्रिज के पश्चिमी कट पर…

विभव शर्मा अध्यक्ष तो अभिमन्यु बने महामंत्री
विभव शर्मा अध्यक्ष तो अभिमन्यु बने महामंत्री

खड्डा, कुशीनगर। उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ तहसील कार्यकारिणी खड्डा का द्विवार्षिक चुनाव ब्लाक परिसर…

ऑटो में सफर के दौरान उड़ाया पर्स, बिहार की दो शातिर महिला चोर कप्तानगंज पुलिस के हत्थे चढ़ीं
ऑटो में सफर के दौरान उड़ाया पर्स, बिहार की दो शातिर महिला चोर कप्तानगंज पुलिस के हत्थे चढ़ीं

कुशीनगर। कप्तानगंज पुलिस ने महिलाओं को निशाना बनाकर चोरी की वारदातों को अंजाम देने…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking