News Addaa WhatsApp Group Join करें

रामकोला: सनातन विश्व दर्शन मंदिर में आंग्ल नव वर्ष पर उमड़े श्रद्धालु

Ram Bihari Rao

Reported By:

Jan 1, 2025  |  6:19 PM

438 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
रामकोला: सनातन विश्व दर्शन मंदिर में आंग्ल नव वर्ष पर उमड़े श्रद्धालु WhatsApp
Responsive image

रामकोला/कुशीनगर सनातन विश्व दर्शन मंदिर रा.मकोला धाम में बुधवार को आंग्ल नव वर्ष के अवसर पर हजारों दर्शनार्थियों की भीड़ रही। आश्रम आने- जाने वाली सड़क घंटों जाम जैसी स्थिति रही । दूर-दूर से आये लोगों ने सनातन विश्व दर्शन मंदिर रामकोला धाम में स्थापित दुर्लभ उन महापुरुषों की आकृतियों का दर्शन किया जिनकी केवल यादें एवं कृर्तियां ही सुनने को मिलती है।

आपके लिए और..- भीषण सड़क हादसे में तीन की मौत, डेढ़ दर्जन से...

दर्शनार्थियों ने बताया कि पूर्वांचल में यह मंदिर अपने आप में एक मिशाल है जो संसार के दुर्लभ महापुरुषों की आकृतियों को सजाकर एक कीर्तिमान स्थापित किया है। मंदिर के व्यवस्थापक रंगनाथ बाबा ने बताया कि यह मंदिर नही अपितु सभी धर्मो का समन्वय है। मंदिर मे दर्शन हेतु जाने के लिए पंक्तिबद्ध व्यवस्था की गयी थी। दर्शनार्थियों को कोई असुविधा न हो इसके लिए आश्रम के सेवक राजेन्द्र ब्रह्मचारी,धनंजय सहित आदि लोग व्यवस्था में लगे हुये थे तथा कोई उपद्रव न हो इसके लिए एहतियात के तौर पर पुलिस की निगहबानी थी। मंदिर में आने वाले दर्शनार्थियों को प्रसाद स्वरूप हलवा वितरण किया जा रहा था।

लोगों का नव वर्ष के आगमन के एक दिन पूर्व से ही अपने सगे-संबंधियों ,मित्रों व शुभचिंतकों को मोबाईल से व्हाट्स अप व एसएमएस के जरिये मैसेज भेजकर नए साल की बधाई देने का क्रम जारी था।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
मां नारायणी के तट पर भव्य दीपोत्सव, दीपों की रोशनी से जगमगाया सामाजिक कुंभ स्थल
मां नारायणी के तट पर भव्य दीपोत्सव, दीपों की रोशनी से जगमगाया सामाजिक कुंभ स्थल

छितौनी-बगहा रेल पुल के समीप श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया दीपोत्सव, भारतीय…

थाना परिसर में दीपावली की सफाई के दौरान करंट लगने से युवा सिपाही की मौत
थाना परिसर में दीपावली की सफाई के दौरान करंट लगने से युवा सिपाही की मौत

बैरक की छत पर झाड़ू लगाते समय 11 हजार वोल्ट के हाईटेंशन तार की…

त्योहार को लेकर पुलिस अलर्ट, चौकी प्रभारी कमलेंद्र सिंह के नेतृत्व में चप्पे-चप्पे पर निगरानी
त्योहार को लेकर पुलिस अलर्ट, चौकी प्रभारी कमलेंद्र सिंह के नेतृत्व में चप्पे-चप्पे पर निगरानी

पटाखा बाजार से मुख्य बाजार तक पुलिस की सतर्क नजर, सुरक्षा व्यवस्था को लेकर…

जुआ खेलते 13 जुआरी धराए
जुआ खेलते 13 जुआरी धराए

हाटा, कुशीनगर, कोतवाली पुलिस ने सार्वजनिक स्थान पर जुआ खेल रहे 13 जुआरियों को…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking