News Addaa WhatsApp Group Join करें

रामकोला: स्वर्ण व्यवसायी से छिनैती के मामले में अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Ram Bihari Rao

Reported By:

Dec 31, 2024  |  8:09 PM

115 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
रामकोला: स्वर्ण व्यवसायी से छिनैती के मामले में अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज
  • घटनास्थल का डीआईजी ने किया निरीक्षण

रामकोला/कुशीनगर । रामकोला थाना क्षेत्र के अन्तर्गत स्वर्ण व्यवसायी से हुई लूट के मामले में मंगलवार को डीआइजी आनंद सुरेश राव कुलकर्णी घटनास्थल पर पहुँचे और निरीक्षण उपरांत मातहतों को घटना को अतिशीघ्र खुलासा करने का आवश्यक निर्देश दिये।

आपके लिए और..- कोचिंग जा रही छात्रा को सोने की अंगूठी और चांदी...

प्राप्त समाचार के अनुसार स्वर्ण व्यवसायी के साथ छिनैती की हुई घटना को गंभीरता से लेते हुए डीआईजी मंगलवार को नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र के पकड़ियार बाजार स्थित स्वर्ण व्यवसायी के जय माँ वैष्णो देवी ज्वेलर्स की दुकान पर पहुंचे। उनके आने से पूर्व एसपी संतोष कुमार मिश्र तथा एएसपी रितेश सिंह पहुंचकर दुकान की पूरी बारीकी से जांच पड़ताल कर दुकानदार राजन वर्मा से घटना की पूरी जानकारी ली। तत्पश्चात स्वर्ण दुकानदार को साथ लेकर घटनास्थल पर पहुंचे और मौके का निरीक्षण किया था।

डीआईजी भी दुकान और घटनास्थल का निरीक्षण करने के बाद घटना का अतिशीघ्र खुलासे को लेकर आवश्यक निर्देश दिया। घटना के संबंध में डीआईजी ने कहा कि पुलिस को आवश्यक निर्देश दे दिया गया है। बहुत ही जल्द इस घटना का पर्दाफाश हो जायेगा और अपराधी जेल में होगें। अपराध पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस पूरी तरह मुस्तैद है। इस दौरान रामकोला थाना प्रभारी निरीक्षक आंनद कुमार गुप्ता व नेबुआ नौरंगिया के एसएचओ हर्षवर्धन सिंह के अलावा तमाम पुलिस फोर्स मौजूद रही।
बताते चलूँ कि थाना क्षेत्र के कुईया टोला लालचंद छपरा निवासी राजन वर्मा नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र के पकड़ियार चौराहे पर ज्वेलरी की दुकान खोले हैं। रविवार को देर रात्रि में घर जाते समय लक्ष्मीगंज रोड पर बोधिया छपरा गाँव के समीप तीन अज्ञात बदमाशों ने मारपीट कर बैग को छीन लिया। दुकानदार ने बैग में लगभग 60 ग्राम सोना और ढाई किलोग्राम चांदी का आभूषण होने की जानकारी दी है।

जानकारी होने के बाद रामकोला थाना पर पुलिस ने सुसंगत धाराओं में अज्ञात के खिलाफ अभियोग पंजीकृत कर घटना के शीघ्र अनावरण हेतु पुलिस टीमें गठित कर अग्रिम विधिक कार्यवाही में जुट गयी है।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
“आधी रात सड़क पर उतरे एसपी केशव कुमार, बैरियरों पर मचा हड़कंप; पुलिसकर्मियों की ली क्लास, अपराधियों को सख्त संदेश”
“आधी रात सड़क पर उतरे एसपी केशव कुमार, बैरियरों पर मचा हड़कंप; पुलिसकर्मियों की ली क्लास, अपराधियों को सख्त संदेश”

कुशीनगर। जिले में कानून-व्यवस्था को और अधिक चुस्त-दुरुस्त बनाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक…

सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी की बैठक संपन्न
सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी की बैठक संपन्न

हाटा, कुशीनगर। वृहस्पतिवार को सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी की बैठक जिलाध्यक्ष गुड्डू राजभर के…

शिवपुर: तीसरे दिन नदी में मिला 20 वर्षीय मोबिन का शव
शिवपुर: तीसरे दिन नदी में मिला 20 वर्षीय मोबिन का शव

डूबने वाले स्थान से 4 किलोमीटर दूर बरामद खड्डा, कुशीनगर। खड्डा तहसील क्षेत्र के…

कोचिंग जा रही छात्रा को सोने की अंगूठी और चांदी की चेन जबरन देने का प्रयास, विरोध पर की मारपीट, आरोपी जेल भेजा गया
कोचिंग जा रही छात्रा को सोने की अंगूठी और चांदी की चेन जबरन देने का प्रयास, विरोध पर की मारपीट, आरोपी जेल भेजा गया

हाटा कुशीनगर स्थानीय नगर के करमहा रोड पर स्थित एक कोचिंग सेंटर में स्कुटी…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking