रामकोला/कुशीनगर। रामकोला ब्लाक सभागार में गुरूवार को जल जीवन मिशन के तहत तकनीकी एवं क्षमता संवर्धन प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।कार्यक्रम में तकनीकी कार्मिकों को प्रशिक्षण दिया गया तथा उन्हें टूल किट भी वितरण किया गया।
कार्यक्रम के बतौर अतिथि ब्लॉक प्रमुख दिग्विजय सिंह लक्ष्मण ने जल ही जीवन के बारे में विधिवत जानकारी दी।ब्लाक प्रमुख श्री सिंह ने कहा कि गांव के प्रशिक्षित बेरोजगार अब आत्मनिर्भर बन सकेंगे तथा स्वरोजगार को अपना सकते हैं।प्रशिक्षण समन्वयक प्रमोद पाण्डेय ने कहा कि कार्यक्रम का उद्देश्य गांव के लोगों को जल जीवन मिशन से जोड़ कर आत्मनिर्भर बनाना है।
इस दौरान जीआइएस कोआर्डिनेटर विमलेश विश्वकर्मा,सुखपाल ,प्रभाकर मिश्रा, प्रदीप कुशवाहा, मुकेश रंजन मौर्य, परितोष दुबे आदि ने भी अपने विचार व्यक्त किया।इस मौके पर अनुष्का तिवारी , पूनम व विक्की सहित ग्राम पंचायतों के सैकड़ों कार्मिक मौजूद रहे।
बोदरवार, कुशीनगर :- क्षेत्र अंतर्गत परतावल – पिपराइच मुख्य मार्ग पर स्थित पकड़ी चौराहे…
कुशीनगर। कोतवाली पडरौना क्षेत्र में पशु चोरी के मामले का पुलिस ने खुलासा करते…
कुशीनगर। यातायात नियमों की अनदेखी करने वालों के खिलाफ कुशीनगर यातायात पुलिस ने अगस्त…
हाटा (कुशीनगर)। खनन सामग्री के परिवहन में निर्धारित नियमों का पालन नहीं करने वाले…