News Addaa WhatsApp Group Join करें

कसया: विधायक ने ब्रम्ह स्थान पर टेका मत्था

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Mar 23, 2023  |  6:51 PM

612 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कसया: विधायक ने ब्रम्ह स्थान पर टेका मत्था

Advertisement


कसया/कुशीनगर। उत्तर प्रदेश सरकार के निर्देशो के क्रम में चैत्र नवरात्रि के दूसरे दिन गुरुवार को क्षेत्र के सोहसा पट्टी गौसी के लठियवा पुल के समीप स्थित ब्रम्हस्थान पर चल रहे अनुष्ठान व भजन कीर्तन कार्यक्रम में विधायक कुशीनगर पीएन पाठक ने शामिल होकर पूजा अर्चना किया तथा प्रसाद ग्रहण कर मत्था टेका l इस दौरान विधायक ने देश वासियो के सुख समृद्धि, स्वास्थ्य एवं सभी के लम्बी आयु की कामना की l

आपके लिए और..- पुरानी रंजिश में चाकुओं से बरपा था कहर, रोहित की...

बता दें कि हर बर्ष के भांति इस वर्ष भी चैत नवमी के दिन शुरू होने वाले अनुष्ठान और भजन कीर्तन का कार्यक्रम आयोजित किया गयाl इस कार्यक्रम में विधायक के साथ पहुंचे भाजपा नेता राकेश कुमार जायसवाल सहित अन्य सभी ने भजन कीर्तन मण्डली के साथ बैठकर हाथ में छाल लेकर कीर्तन गाया और ब्रम्ह स्थान पर जाकर माथा टेका और पूजन अर्चन किया l इस मौके पर विधायक श्री पाठक ने कहा कि चैत्र नवरात्र में देवी माता का पूजन का बहुत महत्व है l

इस अवसर पर युवा मण्डल अध्यक्ष आदित्य तिवारी, पूर्व प्रधान राणा प्रताप राव,अशोक कुमार पाण्डेय, अमरनाथ मदेशिया, संजय राव,अमित राव,सुमित त्रिपाठी,राकेश गिरि,राजू यादव,प्रदीप कुमार दूबे,कुन्दन दूबे,रत्नेश श्रीवास्तव, सौरभ मिश्रा, छत्रपाल मद्धेशिया,मुलायम यादव,शैलेन्द्र कुमार,राजेश जयसवाल,राहुल राव, हिमांशु तिवारी,सचिन राव ,पिंटू यादव, बिनय तिवारी आदि मौजूद रहेl

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
दर्दनाक सड़क हादसा, बाइकों के आमने-सामने टक्कर में दो युवकों की मौत, मचा कोहराम
दर्दनाक सड़क हादसा, बाइकों के आमने-सामने टक्कर में दो युवकों की मौत, मचा कोहराम

कोटवा -घुघली मार्ग पर रायपुर फुलवरिया गांव के सामने बाइकों की आमने-सामने हुई टक्कर…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking