News Addaa WhatsApp Group Join करें

श्री ब्रह्म जी आदर्श स्कूल मुहम्मदा बरवापट्टी में रंगोली प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

गौतम मुनि तिवारी

Reported By:

Sep 7, 2024  |  4:31 PM

284 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
श्री ब्रह्म जी आदर्श स्कूल मुहम्मदा बरवापट्टी में रंगोली प्रतियोगिता का हुआ आयोजन WhatsApp
Responsive image

मथौली बाजार/कुशीनगर। विकास खण्ड मोतीचक अन्तर्गत ग्राम सभा मुहम्मदा जमीन सिकटिया में स्थित श्री ब्रह्म जी आदर्श हरिजन स्कूल मुहम्मदा बरवापट्टी के प्रांगण में शनिवार को रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें छात्र छात्राओं ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया।इस प्रतियोगिता में प्रतिभागियों के द्वारा एक से बढ़कर एक आकर्षक रंगोली बनाई गई।

आपके लिए और..- थाना परिसर में दीपावली की सफाई के दौरान करंट लगने...

प्रवन्धक गौतम मुनि तिवारी ने कहा कि विद्यालय में पढ़ाई के साथ साथ इस तरह का आयोजन होना चाहिए। जिससे बच्चों में प्रतिस्पर्धा बना रहे। रंगोली प्रतियोगिता को लेकर बच्चों में काफी उत्साह रहा। इस रंगोली प्रतियोगिता में समूहों में बांट कर प्रतियोगिता आयोजित किया गया। इसमें जूनियर बालक वर्ग में कक्षा 8 के निखिल , रोशन, प्रिंस,पवन गुप्ता को प्रथम,कक्षा 7 के अन्नू, लक्ष्मीना कक्षा 6 अंजली, चांदनी, खुशी,खुसबू अंकिता को द्वितीय स्थान मिला। कक्षा 8 के अंकिता, रीतू सिंह ,काजल गुप्ता, आंचल विश्वकर्मा एवं स्मृता तिवारी को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ।

इसी तरह कक्षा 4 के निधि , अंशिका ,सिद्धि मिश्रा, अनामिका, आंचल, अनुष्का , अमृता एवं कक्षा 2 के अरून चौहान,राज सिंह को प्रथम स्थान एवं कक्षा तीन के शिवानी, बबली, अंशिका,अमृता सिंह, अमृता गुप्ता, काजल को द्वितीय एवं कक्षा चार के अरमान, आर्यन, निखिल, अकुश ,अमर को तृतीय स्थान, कक्षा 1 के सिद्धार्थ, अंकिता, पायल, को चतुर्थ स्थान प्राप्त हुआ। इस दौरान प्रधानाध्यापक मुबारक अली, श्रीनिवास सिंह, प्रमोद कुमार मिश्र, दीपिका तिवारी, पल्लवी सिंह, ममता कुशवाहा आदि लोग मौजूद रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
ट्रक का सेल्फ चुराने वाले दो शातिर गिरफ्तार, चोरी का सामान बरामद
ट्रक का सेल्फ चुराने वाले दो शातिर गिरफ्तार, चोरी का सामान बरामद

कुशीनगर । अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत तमकुहीराज…

मां नारायणी के तट पर भव्य दीपोत्सव, दीपों की रोशनी से जगमगाया सामाजिक कुंभ स्थल
मां नारायणी के तट पर भव्य दीपोत्सव, दीपों की रोशनी से जगमगाया सामाजिक कुंभ स्थल

छितौनी-बगहा रेल पुल के समीप श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया दीपोत्सव, भारतीय…

थाना परिसर में दीपावली की सफाई के दौरान करंट लगने से युवा सिपाही की मौत
थाना परिसर में दीपावली की सफाई के दौरान करंट लगने से युवा सिपाही की मौत

बैरक की छत पर झाड़ू लगाते समय 11 हजार वोल्ट के हाईटेंशन तार की…

त्योहार को लेकर पुलिस अलर्ट, चौकी प्रभारी कमलेंद्र सिंह के नेतृत्व में चप्पे-चप्पे पर निगरानी
त्योहार को लेकर पुलिस अलर्ट, चौकी प्रभारी कमलेंद्र सिंह के नेतृत्व में चप्पे-चप्पे पर निगरानी

पटाखा बाजार से मुख्य बाजार तक पुलिस की सतर्क नजर, सुरक्षा व्यवस्था को लेकर…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking