कसया/कुशीनगर। नगरपालिका परिषद कुशीनगर क्षेत्र अंतर्गत महन्थ अवैद्यनाथ नगर स्थित श्रीराधा कृष्ण मठ मन्दिर परिसर सिसवा – महन्थ में दशहरा के अवसर पर रावण के पुतले का दहन हुआ। इस अवसर पर लगे मेले में बारिस के बावजूद हजारों की भीड़ देखी गयी।
शारदीय नवरात्र के प्रथम दिन से सिसवा – महन्थ में रामलीला का मंचन कलाकारों द्वारा किया जाता है। गुरुवार को रामलीला मंचन के दौरान प्रभु श्रीराम व रावण के युद्ध का मंचन किया गया। प्रभु श्रीराम ने तीर छोड़ा और तीर रावण को लगते ही पुतला पटाखों की आवाज के साथ धु धु कर जलने लगा। हजारों श्रद्धालुओं ने इस अवसर पर जयश्रीराम के गगन भेदी नारे लगाए। इसके पश्चात हाथी पर श्रीराम, सीता, लक्षमण, हनुमान से सजी झांकी गाजे बाजे के साथ निकाली गई। भक्तों ने श्रीराम व सीता की आरती उतारी और आशिर्बाद लिया। इस अवसर पर आयोजित दंगल में पहलवानों ने जोर आजमाइस की। यहां लगे मेले में हजारों महिला, पुरुष, बच्चों ने मेले का आनन्द लिया।
इस अवसर पर महन्थ त्रिभुवन शरण दास, राम बेलाश दास, गोबर्द्धन गोंड़, उदयभान यादव, संतोष सिंह, आशुतोष सिंह, गोरख सिंह, विनायक यादव सहित हजारों लोगों की भीड़ मेले में देखी गयी। लोगों ने जिलेबिया, खिलौने और सामानों की जमकर खरीदारी की।
कुशीनगर। राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित सलेमगढ़ टोल प्लाजा पर शनिवार को स्वतंत्रता दिवस के अवसर…
हाटा, कुशीनगर । स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर विधानसभा क्षेत्र के विद्यालयों में देशभक्ति…
कुशीनगर। 80वें स्वतंत्रता दिवस पर कुशीनगर पुलिस के लिए गौरव का पल रहा। अपर…
हाटा (कुशीनगर): नगर के राजकीय कन्या इंटर कॉलेज में ‘माई भारत’ (MY Bharat) पंजीकरण…