News Addaa WhatsApp Group Join करें

रविन्द्रनगर धूस: बध हेतु ले जाये जा रहे एक गोवंशीय पशु (बछड़ा) के साथ तीन अभियुक्त गिरफ्तार

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Jul 14, 2024  |  4:09 PM

89 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
रविन्द्रनगर धूस: बध हेतु ले जाये जा रहे एक गोवंशीय पशु (बछड़ा) के साथ तीन अभियुक्त गिरफ्तार

कुशीनगर । रविन्द्रनगर धुस पुलिस ने प्रतिबंधित पशु के साथ तीन अभियुक्त को उस समय दबोचा है,जब वह प्रतिबंधित एक राशि पशु को बध के लिए एकांत स्थान पर ले जा रहे थे।

आपके लिए और..- ग्राम प्रधानों ने सौंपा ज्ञापन, आवास प्लस से पात्रों का...

गोवंशी पशुओं की तस्करी के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में शनिवार को थानाध्यक्ष विनय कुमार मिश्रा मय पुलिस टीम द्वारा सोहरौना नहर के पास से बध हेतु ले जाये जा रहे एक राशि बछड़ा, एक झोले में रस्सी,एक लकड़ी का ठीहा,एक अवैध चाकू,एक अदद बांका के साथ अभियुक्त इम्तियाज उर्फ मंटू पुत्र मो0 खलील सा0 वार्ड न0 26 रफी अहमद किदवई नगर छावनी थाना कोतवाली पडरौना जनपद कुशीनगर, , मकबूल अली पुत्र शब्बीर सा0 वार्ड न0 26 रफी अहमद किदवई नगर छावनी थाना कोतवाली पडरौना जनपद कुशीनगर, मीरहसन उर्फ गुड्डू पुत्र अलीमुल्लाह सा0 वार्ड न0 26 रफी अहमद किदवई नगर छावनी थाना कोतवाली पडरौना जनपद कुशीनगर को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की गयी। बरामदगी व गिरफ्तारी के आधार पर थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0 116/2024 धारा 3/5A/5B/8 गोवध निवारण अधिनियम में अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।

बोले थानाध्यक्ष रविन्द्रनगर धुस विनय कुमार मिश्र :

इस संवाददाता के प्रश्नों के उत्तर देते हुए थानाध्यक्ष विनय कुमार मिश्र ने बताया कि पकड़े गए अभियुक्त इम्तियाज उर्फ मंटू का अपराधिक इतिहास है उसके ऊपर पांच वर्ष पूर्व में धारा 279,337,338 भादवि थाना कोतवाली पड़रौना जनपद कुशीनगर,मु0अ0सं0 374/22 धारा 323,363,366,504,506 भादवि थाना कोतवाली पड़रौना जनपद कुशीनगर में
वही अभियुक्त मीरहसन उर्फ गुड्डू के ऊपर चार वर्ष पूर्व में धारा 308,323,452,504,506 भादवि थाना कोतवाली पड़रौना जनपद कुशीनगर में पंजीकृत है, यह कामयाबी जरिए मुखबिर के सूचना पर पुलिस को हाथ लगी है।

गिरफ्तारी और बरामदगी में थानाध्यक्ष विनय कुमार मिश्रा ,वरिष्ठ उप निरीक्षक जीत बहादुर यादव ,उप निरीक्षक अनुराग यादव ,उप निरीक्षक गनेश प्रजापति,उप निरीक्षक सौरभ द्विवेदी ,प्रशिक्षु उप निरीक्षक अभिलाष कुमार झा, हेड कांस्टेबल राधेश्याम यादव,हेड कांस्टेबल धीरेन्द्र कुमार ,का0 विशाल सिंह,का0 अमरनाथ सरोज,का0 प्रमोद यादव,का0 तरवेज आलम ,का0 जितेन्द्र यादव थाना रविन्द्रनगर धूस जनपद कुशीनगर की भूमिका सराहनीय रही है।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
खाद की कालाबाजारी करने वालों की अब खैर नहीं : दोषियों पर होगी कड़ी कार्रवाई – जिलाधिकारी
खाद की कालाबाजारी करने वालों की अब खैर नहीं : दोषियों पर होगी कड़ी कार्रवाई – जिलाधिकारी

किसान दिवस में किसानों की समस्याओं पर गंभीर मंथन, ओवररेटिंग, टैगिंग, विद्युत, सिंचाई व…

ग्राम प्रधानों ने सौंपा ज्ञापन, आवास प्लस से पात्रों का नाम पोर्टल से गायब
ग्राम प्रधानों ने सौंपा ज्ञापन, आवास प्लस से पात्रों का नाम पोर्टल से गायब

खड्डा, कुशीनगर। प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के आवास प्लस सर्वे-2024 में पात्र परिवारों के…

प्रगतिशील किसान की बेटी बनी एक्स-रे टेक्नीशियन, यूपीएसएसएससी में चयन से गांव में खुशी
प्रगतिशील किसान की बेटी बनी एक्स-रे टेक्नीशियन, यूपीएसएसएससी में चयन से गांव में खुशी

खड्डा, कुशीनगर। खड्डा तहसील क्षेत्र के खेमनछपरा गांव निवासी प्रगतिशील किसान प्रद्युम्न ओझा की…

मुख्यालय के निर्देश पर आईपीएल चीनी मिल खड्डा परिसर में वृहद वृक्षारोपण
मुख्यालय के निर्देश पर आईपीएल चीनी मिल खड्डा परिसर में वृहद वृक्षारोपण

खड्डा, कुशीनगर। आईपीएल चीनी मिल खड्डा द्वारा मुख्यालय के निर्देश पर वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking