News Addaa WhatsApp Group Join करें

सांसद ने किया मुक्तिधाम का लोकार्पण

Chandra Prakash Tripathi

Reported By:

Jun 13, 2025  |  6:06 PM

198 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
सांसद ने किया मुक्तिधाम का लोकार्पण

सुकरौली। भीष्वा मठवालगिरी में मुक्तिधाम का लोकार्पण सांसद विजय कुमार दुबे और विधायक मोहन वर्मा ने किया। ब्लॉक प्रमुख रंजना पासवान की अध्यक्षता में भीष्वामठवालगिरी गांव में मंझरिया मंदिर के समीप मुक्तिधाम का लोकार्पण हुआ।इससे क्षेत्र के लोगों को दाह संस्कार के लिए सहूलियत मिलेगी।

आपके लिए और..- चोरी की भैंसों संग पिकप दौड़ा रहे थे दो युवक,...

इस दौरान सांसद विजय कुमार दुबे ने कहा कि जब सभी लोगों ने योगी और मोदी के हाथों को मजबूत किया है तो आपके सांसद और विधायक ने क्षेत्र के विकास के लिए सदैव तत्पर रहते हैं।ऐसे आगे भी आपसभी के सेवा के लिए सरकार निरंतर प्रयास करती रहेगी।
विधायक मोहन वर्मा ने कहा कि गांवों से लेकर शहर तक सभी वर्गों का समुचित विकास तेजी से हो रहा है। मंझरिया देवी स्थल के समीप यह मुक्तिधाम क्षेत्र के लिए गौरव की बात है।

ब्लॉक प्रमुख रंजना पासवान ने कहा कि इसके बनने से आमजनों को सहूलियत मिलेगी। यह क्षेत्र के लिए गौरव की बात है। मुक्तिधाम के निर्माण के साथ आस पास चाहरदीवारी और एकल कक्ष सहित पथवे का निर्माण हुआ है।कार्यक्रम का संचालन बाबुनन्दन सिंह ने किया।

इस दौरान प्रमुख संघ के जिलाअध्यक्ष विशाल सिंह,पूर्व जिलाध्यक्ष जेपी शाही,केन अध्यक्ष विवेक कुमार सिंह, मंडल अध्यक्ष ज्ञान विक्रम सिंह,वरुण जायसवाल,महेंद्र पासवान,ऋषि त्रिपाठी,सत्यकाम पाण्डेय, डॉ रवीश सिंह,सैंथवार, राजेश कुमार गुप्ता,हरिकेश मद्देशिया,भागवत चौहान,हरेंद्र तिवारी आदि मौजूद रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
खनन विभाग की कार्रवाई से हड़कंप, दो दिन में छह ट्रकों पर 4.50 लाख का चालान
खनन विभाग की कार्रवाई से हड़कंप, दो दिन में छह ट्रकों पर 4.50 लाख का चालान

हाटा (कुशीनगर)। खनन सामग्री के परिवहन में निर्धारित नियमों का पालन नहीं करने वाले…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking