News Addaa WhatsApp Group Join करें

शराबी पिता से विवाद के बाद संदिग्ध परिस्थितियों में किशोर की मौत

सुनील नीलम

Reported By:

Jun 12, 2025  |  8:11 PM

259 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
शराबी पिता से विवाद के बाद संदिग्ध परिस्थितियों में किशोर की मौत WhatsApp

तुर्कपट्टी।स्थानीय थाना से पश्चिम स्थित ग्रामसभा छहूँ के पुरवा चनउटोला में बुद्धवार की रात लगभग आठ बजे अपने नशेड़ी पिता से कलह के बाद 15 वर्षीय तौफीक संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटकता हुआ।सूचना के बाद मौके पर पहुँची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अन्त्य परीक्षण के लिये भेंज दिया तथा पूछताछ के लिए पिता को थाने लेती आयी।घटना के सम्बन्ध में लोगों के बीच तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं।

आपके लिए और..- पाक्सो एक्ट का वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

घटना के सम्बन्ध में बताया जाता है कि छहूँ के चनउटोला निवासी 15 वर्षीय तौफीक पुत्र मंसूर की बुधवार की रात अपने पिता से जमीन बेचने से मना करने पर विवाद हो गया।मंसूर नशे का आदी था और रोज शराब पीकर परिवार में विवाद करता था जिससे परिवार के लोग भी आजिज थे।

मंसूर खेत में से कुछ हिस्सा बेंचना चाहता था जिसका तौफीक ने विरोध किया इसी बात को लेकर बुद्धवार की रात पिता-पुत्र के बीच विवाद हुआ।मना करने के बाद भी मंसूर हर-हाल में जमीन बेंचने पर आमादा था इसी से नाराज होकर तौफीक ने घर में जाकर फंदे से लटककर जान दे दिया।कुछ देर बाद उसकी बहन जब कमरें में गयी तो तौफीक को लटकता देख चिल्लाते हुए बाहर भागी जिसे सुनकर मृतक का पिता,दादी तथा अन्य लोग इकट्ठा हो गये।आनन-फानन में परिजन जब उसे इलाज के लिए कसया ले जा रहे थे तभी रास्ते में ही उसकी मौत गयी।

घटना की सूचना पर पहुँची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर विधिक कार्यवाही के बाद अन्त्य परीक्षण के लिए भेंज दिया।बताया जाता है कि मंसूर नशे का आदी था और जिसने तीन शादियाँ की थी।पहली पत्नी से तौफीक व तीन बेटियां थी जिसकी मृत्यु के बाद उसने दो और शादियाँ की थी।दबी जुबान में ग्रामीणों का कहना था कि मंसूर नशे के चलते ही तीन वर्ष पूर्व अपनी बड़ी बेटी को राजस्थान ले जाकर बेंच दिया था जो अब मायके में ही रह रही है।मृतक की दादी मदीना खातून ने बताया कि इसके पूर्व भी मंसूर काफी जमीन बेंच चुका है इसीलिए बाकी बची जमीन मैं अपने नाती तौफीक को देना चाहती थी इसी वजह से पिता- पुत्र में कलह हुआ जो मेरे नाती के मृत्यु का कारण बना।इसके विपरीत परिजनों का आरोप है कि मंसूर ने खुद ही धन के लालच में अपने पुत्र की हत्या की है।

प्रभारी निरीक्षक राजप्रकाश सिंह ने बताया कि सूचना पर पुलिस मौके पर पहुँची थी।मृतक के पिता को पूछताछ के लिए थाने लाया गया है।शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेंज दिया गया है कोई तहरीर नहीं मिली है पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण ज्ञात होगा।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
पाक्सो एक्ट का वांछित अभियुक्त गिरफ्तार
पाक्सो एक्ट का वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

हाटा, कुशीनगर। कोतवाली हाटा पुलिस ने पाक्सो एक्ट में वांछित चल रहे एक अभियुक्त…

ढाढा चीनी मिल में हुआ 121 श्रमिकों का निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण 
ढाढा चीनी मिल में हुआ 121 श्रमिकों का निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण 

हाटा कुशीनगर । ढाढा स्थित अवध शुगर मिल एंड एनर्जी लिमिटेड की यूनिट न्यू…

सांसद ने तहसील सभागार में बाढ़ प्रभावित किसानों को वितरित किए फसल क्षति मुआवजा राशि के चेक
सांसद ने तहसील सभागार में बाढ़ प्रभावित किसानों को वितरित किए फसल क्षति मुआवजा राशि के चेक

तहसील सभागार में 100 किसानों को मिला मुआवजा, शेष किसानों को भी जल्द मिलेगा…

इफको द्वारा क्षेत्र दिवस एवं किसान संगोष्ठी का हुआ आयोजन
इफको द्वारा क्षेत्र दिवस एवं किसान संगोष्ठी का हुआ आयोजन

मथौली बाजार कुशीनगर,विकास खण्ड मोतीचक अन्तर्गत ग्राम सभा अथरहा में इसको द्वारा रिफॉर्म उत्सव…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking