News Addaa WhatsApp Group

सांसद ने किया शूरवीर पाठशालाओं का निरीक्षण

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Nov 17, 2024  |  6:52 PM

61 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
सांसद ने किया शूरवीर पाठशालाओं का निरीक्षण
  • जरूरतमंद लोगो को वितरित किए कंबल
  • संस्था की तरफ से आयोजित किए जाते है, निशुल्क पाठशाला

पड़रौना (नितेश पाण्डेय) । शूरवीर फाउंडेशन की तरफ से आयोजित पाठशालाओं का निरीक्षण सांसद विजय दुबे ने किया। इस दौरान संस्था की तरफ से आयोजित कार्यक्रम में जरूरतमंदों को कंबल भी वितरित किए। सांसद ने कहा कि इस पिछड़े क्षेत्रों में गांव, गांव निशुल्क पाठशाला संचालित कर गरीब बच्चों को शिक्षा देना एक पुण्य का कार्य है। संचालित 15 पाठशालाओं पर करीब 500 से अधिक जरूरतमंद लोगों को संस्था की तरफ से कंबल वितरित किया गया।

आज की हॉट खबर- पत्रकार रविन्द्र तिवारी के पुत्र विनय बने असिस्टेंट कमिश्नर, जिले...

शूरवीर फाउंडेशन की तरफ से विशुनपुरा, खड्डा, पडरौना ब्लॉक क्षेत्र समेत बिहार में गांव, गांव निशुल्क पाठशाला संचालित किया जाता है। करीब दो वर्षों से कुशल महिला शिक्षिकाओं की तरफ से गरीब बच्चों के उत्थान के लिए निःशुल्क पाठशाला के माध्यम से शिक्षा दी जाती है। गरीब बच्चों को निशुल्क किताब, कापी, पेंसल, खेलने की सामग्री भी निःशुल्क दी जाती है। सांसद विजय दुबे कटाई भरपुरवा और एकवनहीं उर्फ भागवतपुर गांव में संचालित शूरवीर पाठशाला का निरीक्षण किए और बच्चो से मिल रहे शिक्षा के बारे में बातचीत किए। इस दौरान संस्था की तरफ से आयोजित कार्यक्रम में लोगो को कंबल भी वितरित किए। सांसद ने कहा कि शूरवीर पाठशाला गांव, गांव निशुल्क पाठशाला संचालित कर गरीब बच्चों को शिक्षा दे रही है, जो बहुत ही अच्छी सोच है। इससे बच्चो को शिक्षा के साथ साथ उनके बौद्धिक स्तर का भी विकास हो रहा है। कुशल शिक्षिकाओं की तरफ से बच्चों को शिक्षा दिलाना बहुत ही अच्छी सोच है।

शूरवीर फाउंडेशन की अध्यक्ष पूर्णिमा पांडेय ने आए अतिथियों का स्वागत किया गया।
इस दौरान नवीन पांडेय, सिद्धार्थ कुशवाहा, जयप्रकाश गुप्त, प्रधान संघ अध्यक्ष संतोष तिवारी, सूर्यप्रकाश शुक्ल चिंटू, ग्राम प्रधान नर्वदेश्वर चौरसिया, ग्राम प्रधान उगनी देवी, संदीप कुशवाहा, राकेश गिरी, गोलू खान, सुभाष सुहाना, कृष्णनंदन मिश्र सहित तमाम लोग मौजूद रहे।

संबंधित खबरें
पत्रकार रविन्द्र तिवारी के पुत्र विनय बने असिस्टेंट कमिश्नर, जिले का मान बढ़ाया
पत्रकार रविन्द्र तिवारी के पुत्र विनय बने असिस्टेंट कमिश्नर, जिले का मान बढ़ाया

पडरौना, कुशीनगर। हौसले बुलंद हों और लक्ष्य के प्रति समर्पण हो, तो सफलता कदम…

रेलवे ट्रैक पर दर्दनाक हादसा: अज्ञात महिला की ट्रेन से कटकर मौत, चेहरा क्षतिग्रस्त होने से पहचान मुश्किल
रेलवे ट्रैक पर दर्दनाक हादसा: अज्ञात महिला की ट्रेन से कटकर मौत, चेहरा क्षतिग्रस्त होने से पहचान मुश्किल

कुशीनगर। जनपद के गोरखपुर–कप्तानगंज–थावे रेल मार्ग पर सोमवार को एक हृदयविदारक हादसा सामने आया,…

लापता 13 वर्षीय बालक का शव नहर के पास से पुलिस ने किया बरामद 
लापता 13 वर्षीय बालक का शव नहर के पास से पुलिस ने किया बरामद 

हाटा(कुशीनगर) । स्थानीय कोतवाली अंतर्गत एक मासूम की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला प्रकाश…

आईपीएल चीनी मिल 29.77 लाख कुंतल पेराई कर हुई बंद
आईपीएल चीनी मिल 29.77 लाख कुंतल पेराई कर हुई बंद

वर्तमान सत्र में कुल 133 दिन चली गन्ना फैक्ट्री, 29.77 लाख कुंतल गन्ने की…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking