News Addaa WhatsApp Group

सांसद विजय कुमार दूबे ने जरुरतमंदों में वितरित किए कंबल

Sanjay Pandey

Reported By:

Dec 29, 2024  |  6:07 PM

63 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
सांसद विजय कुमार दूबे ने जरुरतमंदों में वितरित किए कंबल
  • भाजपा सरकार सभी वर्गों के कल्याण के लिए कर रही कार्य- सांसद विजय कुमार दूबे

खड्डा/कुशीनगर। खड्डा विकास खण्ड के पैतृक मठिया बुजुर्ग गांव में रविवार को सांसद विजय कुमार दुबे ने ठंड से बचाव के लिए दिव्यांग, जरूरतमंदों और बुजुर्गो में कंबल वितरित किया। इस दौरान उन्होंने जनसुनवाई कर समस्याओं के समाधान के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया।

आज की हॉट खबर- “साली को गोली, फिर खुद को मौत… तमकुहीराज की डबल...

रविवार को सांसद विजय कुमार दुबे मठिया बुजुर्ग गांव में उपस्थित लोगों के बीच बुजुर्ग महिलाओं एवं पुरुषों, जरूरतमंदों सहित दिव्यांग व्यक्तियों में 200 कंबल वितरित किए। सांसद श्री दूबे ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि सरकार अंतिम व्यक्ति तक विकास का किरण पहुंचाकर विकास के मुख्य धारा में शामिल करने के प्रयास में जुटी हुई है। प्रधानमंत्री आवास से पात्रों को आवास, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, पेंशन, शौचालय, मुख्यमंत्री सामुहिक विवाह योजना इसकी एक कड़ी है। उन्होंने स्थानीय समस्याओ को सुनकर इसका समाधान कराने को अधिकारियों को निर्देशित किया। वरिष्ठ भाजपा नेता एवं पूर्व चेयरमैन डा. निलेश मिश्र ने कहा कि जरूरतमंदों को मदद हर सक्षम व्यक्ति को करना चाहिए। कहा कि भाजपा सरकार सभी वर्गों को साथ लेकर चलती है।

इस कार्यक्रम में चेयरमैन प्रतिनिधि दुर्गेश्वर वर्मा, मनोज जायसवाल, अजय गोविंद राव शिशु, संतोष मणि तिवारी, मण्डल अध्यक्ष दिग्विजय शर्मा, संदीप श्रीवास्तव, कुणाल राव, रामानुज मिश्रा, प्रद्युम्न तिवारी, संग्राम सिंह यादव, मनोज सिंह, अनुज दुबे, ग्राम प्रधान प्रतिनिधि संतोष यादव, आनन्द सिंह, राजेश्वर सिंह, व्यास गिरी, प्रेम सिंह, विनय मिश्रा, थानाध्यक्ष खड्डा अनिल सिंह, नायब तहसीलदार अभिषेक कुमार, लेखपाल बृजनारायण सिंह आदि मौजूद रहे।

संबंधित खबरें
खड्डा: चाकूबाजी की घटना में मृत अजीत के हत्यारों को फांसी की मांग को लेकर शव सड़क पर रखकर धरना प्रदर्शन
खड्डा: चाकूबाजी की घटना में मृत अजीत के हत्यारों को फांसी की मांग को लेकर शव सड़क पर रखकर धरना प्रदर्शन

आक्रोशित लोगों ने घंटों शव रखकर दिया धरना खड्डा, कुशीनगर। खड्डा थाना क्षेत्र में…

“साली को गोली, फिर खुद को मौत… तमकुहीराज की डबल डेथ मिस्ट्री में उलझे कई सवाल”
“साली को गोली, फिर खुद को मौत… तमकुहीराज की डबल डेथ मिस्ट्री में उलझे कई सवाल”

कुशीनगर। जिले के तमकुहीराज थाना क्षेत्र में बुधवार को हुई साली और जीजा की…

अवैध बालू परिवहन पर बड़ी कार्रवाई : खनन विभाग और पुलिस की संयुक्त छापेमारी में 10 ट्रकों पर गिरी गाज
अवैध बालू परिवहन पर बड़ी कार्रवाई : खनन विभाग और पुलिस की संयुक्त छापेमारी में 10 ट्रकों पर गिरी गाज

कुशीनगर । जनपद में अवैध खनन और बिना वैध प्रपत्रों के बालू परिवहन के…

प्रधानमंत्री मोदी के ‘सोना न खरीदें’ बयान पर VIP महामोर्चा का हमला
प्रधानमंत्री मोदी के ‘सोना न खरीदें’ बयान पर VIP महामोर्चा का हमला

बोले- करोड़ों व्यापारियों और कारीगरों की रोजी-रोटी पर पड़ेगा असर, गैरजिम्मेदाराना है ऐसा बयान…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking