News Addaa WhatsApp Group Join करें

सीएमओ ने किया पीएचसी का औचक निरीक्षण

Chandra Prakash Tripathi

Reported By:

Dec 29, 2024  |  6:08 PM

83 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
सीएमओ ने किया पीएचसी का औचक निरीक्षण WhatsApp
Responsive image

सुकरौली बाजार/कुशीनगर। मुख्य चिकत्साधिकारी कुशीनगर डॉ सुरेश पटारिया ने रविवार को उपनगर स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण किया।

आपके लिए और..- तमकुही रोड रेलवे स्टेशन गोलीकांड: दो और नामजद आरोपी गिरफ्तार,...

रविवार को अवकाश होने की वजह से अस्पताल पर सिर्फ आकस्मिक सेवा व जननी सुरक्षा केंद्र संचालित मिला। सीएमओ ने अस्पताल का भवन पुराना व जर्जर होने का भौतिक निरीक्षण किया और स्वास्थ्य कर्मियों को निर्देशित किया कि आप अपनी सुरक्षा करते हुए अस्पताल पर आने वाले मरीजों को स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराएं। अस्पताल पर प्रसव के लिये आये मरीजों से अस्पताल पर मिलने दवा व सुविधाओं के बारे में जानकारी ली गयी। सीएमओ ने प्रसव वार्ड में भर्ती महिला व उसे लाने वाली आशा कर्मी से प्रसूता व शिशु के स्वास्थ्य के बारे में बात की और बताया कि जन्म के बाद नवजात के लिये मा का दूध अमृत समान होता है। इसीलिए बच्चे के जन्म से आधे घंटे के अंदर मा का दूध बच्चे को जरूर पिलाना चाहिए। सीएमओ ने स्वास्थ्य कर्मियों को जरूरी दिशा निर्देश भी दिया और कहा कि अस्पताल का भवन पुराना व जर्जर होने से स्वास्थ्य कर्मियों व चिकत्सकों के अंदर अनहोनी का भय बना रहता है।

मैंने अस्पताल भवन का सर्वे करा कर रिपोर्ट देने के लिये पी डब्लू डी को कई बार सूचना दी परंतु अब तक पी डब्लू डी द्वारा अस्पताल के भवन का निरीक्षण नही किया गया और न ही रिपोर्ट ही दी गयी। जिससे अस्पताल भवन के ध्वस्तीकरण कराने के बाद अस्पताल के नए भवन निर्माण हेतु प्रक्रिया रुकी हुई है। मेरे द्वारा स्वास्थ्य विभाग को इसकी सूचना दे दी गयी है। मेरा प्रयास है कि शीघ्र ही ये प्रक्रिया पूरी करा कर अस्पताल के भवन का ध्वस्ती करण कराने के बाद निर्माण कार्य शुरू हो सके।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
रावण वध के वध देखकर मंत्रमुग्ध हुए लोग
रावण वध के वध देखकर मंत्रमुग्ध हुए लोग

अहिरौली बाजार/कुशीनगर।कप्तानगंज विकास खंड के ग्राम बलुआ में आयोजित ऐतिहासिक मेले का रविवार को…

आयुर्वेद चिकित्सालय और बाल विकास कार्यालय में मिलीं खामियां, IAS मयंक त्रिपाठी ने दिया एक सप्ताह का अल्टीमेटम
आयुर्वेद चिकित्सालय और बाल विकास कार्यालय में मिलीं खामियां, IAS मयंक त्रिपाठी ने दिया एक सप्ताह का अल्टीमेटम

चिकित्साधिकारी की अनुपस्थिति और दवा स्टॉक रजिस्टर में मिली कमी, आंगनबाड़ी केंद्रों को सामग्री…

थाना समाधान दिवस में 11 मामले आए, एक का निस्तारण
थाना समाधान दिवस में 11 मामले आए, एक का निस्तारण

हाटा (कुशीनगर)। स्थानीय कोतवाली परिसर में शनिवार को थाना समाधान दिवस का आयोजन कोतवाल…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking