News Addaa WhatsApp Group Join करें

पुलिस की चौकसी के बीच सपहा का डोल मेला हुआ संपन्न

न्यूज अड्डा कसया

Reported By:

Aug 22, 2022  |  7:45 AM

992 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
पुलिस की चौकसी के बीच सपहा का डोल मेला हुआ संपन्न

कसया/कुशीनगर । कसया थाना क्षेत्र के सपहा का डोल मेला कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच रविवार की देर शाम को सकुशल पूर्वक सम्पन्न हो गया।सोमवार की देर शाम से शुरु हुआ डोल रविवार देर रात समाप्त हुआ,शान्ति पूर्वक मेला सकुशल सम्पन्न हो जाने के बाद पुलिस प्रशासन ने राहत की सांस ली,डोल मेला रविवार को सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ।कोरोना के चलते दो साल बाद सपहा में कई गांवों से निकला डोल जुलूस देर शाम वापस लौट गया।एसआई विवेक पांडेय के तत्परता से सपहा चौराहे का यातायात सुचारु रूप से चालू रहा जाम की समस्या उत्पन्न नही हुई,चाक-चौबंद व्यवस्था को लेकर दारोगा विवेक पांडेय व पुलिस-प्रशासन सुबह से देर रात तक पूरी मुस्तैदी से लगा रहा। सपहा में हल्का दारोगा विवेक पांडेय एसआई अनिल शर्मा समेत पीएसी के जवान व पुलिस बल के अलावा फायर ब्रिगेड के जवान मुस्तैद रहे।थानाध्यक्ष कसया डॉ आशुतोष कुमार तिवारी ने भी दौरा किया।जुलूस में शामिल युवा जय श्रीकृष्णा-जय श्री कृष्णा तथा हाथी-घोड़ा पालकी-जय कन्हैया लाल की आदि जयकारे लगा रहे थे।

आपके लिए और..- चोरी की भैंसों संग पिकप दौड़ा रहे थे दो युवक,...

इस दौरान एसआई विवेक पांडेय,एसआई अनिल शर्मा,एसआई गौरव वर्मा, हेड कांस्टेबल विमलेश दिवेदी,हेड कांस्टेबल धीरेंद्र प्रताप सिंह,कांस्टेबल अभिषेक मौर्य,जानसन,दिनेश यादव समेत क्षेत्रीय लोग मौजूद रहे…

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
खनन विभाग की कार्रवाई से हड़कंप, दो दिन में छह ट्रकों पर 4.50 लाख का चालान
खनन विभाग की कार्रवाई से हड़कंप, दो दिन में छह ट्रकों पर 4.50 लाख का चालान

हाटा (कुशीनगर)। खनन सामग्री के परिवहन में निर्धारित नियमों का पालन नहीं करने वाले…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking