News Addaa WhatsApp Group Join करें

खड्डा: राजस्थान में दलित छात्र के पिटाई के बाद मौत के मामले में भारतीय बौद्ध महासभा ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

Sanjay Pandey

Reported By:

Aug 22, 2022  |  5:10 PM

484 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
खड्डा: राजस्थान में दलित छात्र के पिटाई के बाद मौत के मामले में भारतीय बौद्ध महासभा ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

खड्डा/कुशीनगर। भारतीय बौद्ध महासभा तहसील ईकाई खड्डा के बैनर तले महासभा के पदाधिकारियों संग कार्यकर्ताओं ने राजस्थान में दलित छात्र के पिटाई के बाद मौत के मामले में नाराजगी जताते हुए राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपा।

आपके लिए और..- 9 दिन बाद खुली कब्र, निकला शव… कुशीनगर में संदिग्ध...

सोमवार को बौद्ध महासभा के तहसील ईकाई के पदाधिकारियों ने उपजिलाधिकारी भावना सिंह को दिए ज्ञापन में कहा है कि राजस्थान के जालौर जिले के सुरांव गांव के कक्षा 3 में पढ़ने वाले दलित छात्र इन्द्र मेघवाल उम्र 9 वर्ष की एक निजी स्कूल के अध्यापक छैल सिंह द्वारा क्रूरता पूर्वक पिटाई से मौत होना मानवता के लिए शर्मशार करने वाली घटना है। बौद्ध महासभा ने मृतक के हत्यारे को फांसी की सजा दिलवाने, मृतक के परिजनों को 50 लाख रूपए की आर्थिक सहायता सहित परिवार के एक सदस्य को नौकरी दिलाने, स्कूल की मान्यता समाप्त करने, व दलितों पर हो रहे अत्याचार को बंद करने की मांग की है।

इस दौरान पूर्व विधायक दीपलाल भारती, खदेरु प्रसाद गौतम, नौमी प्रसाद चौधरी, नरसिंह प्रसाद गौतम, प्रकाश बहादुर, रामधनी प्रधान, सुबाष गौतम, शम्भू गौतम, दिनेश गौतम, विजय भारती, रामबेलाश आदि मौजूद रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
राष्ट्रीय यूथ कन्वेंशन में हाटा के कृष्णानन्द जायसवाल हुए सम्मानित, केंद्रीय मंत्री मनसुख मांडविया ने किया सम्मानित
राष्ट्रीय यूथ कन्वेंशन में हाटा के कृष्णानन्द जायसवाल हुए सम्मानित, केंद्रीय मंत्री मनसुख मांडविया ने किया सम्मानित

हाटा कुशीनगर । शुक्रवार को राजधानी लखनऊ स्थित इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित राष्ट्रीय…

9 दिन बाद खुली कब्र, निकला शव… कुशीनगर में संदिग्ध मौत ने लिया नया मोड़, पोस्टमार्टम से खुलेगा राज!
9 दिन बाद खुली कब्र, निकला शव… कुशीनगर में संदिग्ध मौत ने लिया नया मोड़, पोस्टमार्टम से खुलेगा राज!

कुशीनगर। जिले के कुबेरस्थान थाना क्षेत्र के जंगल पचरूखिया गांव में हुई एक संदिग्ध…

सुकरौली में क्षेत्रीय अध्यक्ष विनोद राय का फूल मालाओं के जोरदार स्वागत
सुकरौली में क्षेत्रीय अध्यक्ष विनोद राय का फूल मालाओं के जोरदार स्वागत

सुकरौली (कुशीनगर)। भारतीय जनता पार्टी के गोरखपुर क्षेत्रीय अध्यक्ष विनोद राय के शुक्रवार को…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking