News Addaa WhatsApp Group Join करें

सात फरवरी को बीबीके एकेडमी तमकुहीराज का भव्य उद्घाटन, डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के आगमन से पहले डीएम–एसपी ने लिया कार्यक्रम स्थल का जायजा

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Feb 2, 2026  |  4:04 PM

522 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
सात फरवरी को बीबीके एकेडमी तमकुहीराज का भव्य उद्घाटन, डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के आगमन से पहले डीएम–एसपी ने लिया कार्यक्रम स्थल का जायजा

तमकुहीराज, कुशीनगर। कुशीनगर जिले के तमकुहीराज क्षेत्र स्थित बी बी के एकेडमी, गाजीपुर के नवनिर्मित परिसर का भव्य उद्घाटन समारोह आगामी सात फरवरी को आयोजित किया जाएगा। इस महत्वपूर्ण अवसर पर उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। उनके साथ राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वरिष्ठ प्रचारक भैयाजी जोशी, सह सरकार्यवाहक कृष्ण गोपाल जी तथा प्रसिद्ध भोजपुरी गायक रितेश पाण्डेय की गरिमामयी उपस्थिति प्रस्तावित है।

आपके लिए और..- कोचिंग जा रही छात्रा को सोने की अंगूठी और चांदी...

उप मुख्यमंत्री के आगमन एवं कार्यक्रम की महत्ता को देखते हुए प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आ रहा है। इसी क्रम में सोमवार को जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक कुशीनगर ने कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन, मंच व्यवस्था, भीड़ नियंत्रण एवं अन्य आवश्यक तैयारियों का जायजा लिया। अधिकारियों ने संबंधित विभागों को समय से सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
कार्यक्रम के आयोजक यूपी एग्रो के चेयरमैन एवं राज्य मंत्री जगदीश मिश्रा उर्फ बाल्टी बाबा ने बताया कि उद्घाटन समारोह को ऐतिहासिक बनाने के लिए व्यापक तैयारियां की गई हैं। भव्य मंच, अतिथियों के स्वागत, सुरक्षा व्यवस्था और आमजन की सुविधा पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि हजारों की संख्या में छात्र, अभिभावक, स्थानीय नागरिक एवं गणमान्य लोग कार्यक्रम में शामिल होंगे।

  बी बी के एकेडमी के व्यवस्थापक एवं संयोजक डॉ. ए.एन. मिश्रा तथा विद्यालय प्रबंधन डॉ. संध्या मिश्रा ने बताया कि इस शिक्षण संस्थान का उद्देश्य ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्र के विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान कर उन्हें प्रतियोगी परीक्षाओं एवं उज्ज्वल भविष्य के लिए तैयार करना है। उन्होंने क्षेत्रवासियों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की।

प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि उप मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जाएंगे और कार्यक्रम को शांतिपूर्ण एवं सफल ढंग से संपन्न कराया जाएगा।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी की बैठक संपन्न
सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी की बैठक संपन्न

हाटा, कुशीनगर। वृहस्पतिवार को सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी की बैठक जिलाध्यक्ष गुड्डू राजभर के…

शिवपुर: तीसरे दिन नदी में मिला 20 वर्षीय मोबिन का शव
शिवपुर: तीसरे दिन नदी में मिला 20 वर्षीय मोबिन का शव

डूबने वाले स्थान से 4 किलोमीटर दूर बरामद खड्डा, कुशीनगर। खड्डा तहसील क्षेत्र के…

कोचिंग जा रही छात्रा को सोने की अंगूठी और चांदी की चेन जबरन देने का प्रयास, विरोध पर की मारपीट, आरोपी जेल भेजा गया
कोचिंग जा रही छात्रा को सोने की अंगूठी और चांदी की चेन जबरन देने का प्रयास, विरोध पर की मारपीट, आरोपी जेल भेजा गया

हाटा कुशीनगर स्थानीय नगर के करमहा रोड पर स्थित एक कोचिंग सेंटर में स्कुटी…

अज्ञात वाहन की ठोकर से व्यक्ति की मौत
अज्ञात वाहन की ठोकर से व्यक्ति की मौत

हाटा, कुशीनगर। हाटा देवरिया रोड पर स्थित क्रिस्तूराजा स्कूल के सामने बाजार कर घर…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking