हाटा/कुशीनगर । स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के ढाढा बुजुर्ग (कुबरी टोला) निवासी एक महिला सुबह शौच के लिए फोरलेन सड़क पार कर रही थी कि तेज गति से आ रही एक अज्ञात वाहन ने ठोकर मार फरार हो गया जहां महिला की मौके पर ही मौत हो गई।
रविवार को सुबह लगभग पांच बजे कोतवाली क्षेत्र के ढाढा बुजुर्ग कुबरी टोला निवासी कृष्णा सिंह की 35 वर्षीय पत्नी फूलमती देवी अगल बगल की दो महिलाओं के साथ शौच के लिए ढाढा नहर पुलिया के पास फोरलेन सड़क को पार कर रही थी कि गोरखपुर से कसया की तरफ आ रही एक अज्ञात वाहन ने उसे ठोकर मार फरार हो गया। जहां उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मौके पर उपस्थित दो अन्य महिलाओं ने इसकी सूचना परिजनों व हाटा कोतवाली पुलिस को दिया। जहां परिजनों ने फूलमती को संतावना हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हाटा ले गए लेकिन डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
महिला के दो छोटे छोटे बच्चे निधि 6 वर्ष व आकाश 8 वर्ष है। वहीं पति कृष्णा सिंह मजदूरी करता है। मौके पर पहुंची कोतवाली के एस आई वीरेंद्र यादव ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया।
कुशीनगर। घर से अचानक लापता हुए 15 वर्षीय किशोर को कप्तानगंज पुलिस ने त्वरित…
खड्डा, कुशीनगर। उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं समाजवादी पार्टी के संस्थापक स्व. मुलायम…
खड्डा, कुशीनगर। शारदीय महर्षि पाराशर ज्योतिष संस्थान ”न्यास” के अध्यक्ष’ ज्योतिषाचार्य पं. राकेश पाण्डेय ने…
हाटा कुशीनगर स्थानीय कोतवाली में आयोजित थाना समाधान दिवस ज्वाइंट मजिस्ट्रेट/उपजिलाधिकारी मयंक त्रिपाठी की…