News Addaa WhatsApp Group Join करें

सेवानिवृत्त शिक्षक के सम्मान में विदाई समारोह का आयोजन

Chandra Prakash Tripathi

Reported By:

Apr 23, 2025  |  6:32 PM

253 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
सेवानिवृत्त शिक्षक के सम्मान में विदाई समारोह का आयोजन WhatsApp
Responsive image

सुकरौली: उपनगर के नेहरू इंटर कालेज के शिक्षक शम्भूनाथ गुप्ता के सेवानिवृत्त होने पर उनके सम्मान में बुधवार को विदाई समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के प्रबंधक विवेक सिंह बंटी ने कहा कि शिक्षक कभी सेवानिवृत्त नहीं होता। श्री गुप्ता तकनीकी रूप से भले ही सेवानिवृत्त हो रहे हैं लेकिन आगे भी इनके अनुभव का लाभ आवश्यकतानुसार विद्यालय को मिलता रहेगा।

आपके लिए और..- रावण वध के वध देखकर मंत्रमुग्ध हुए लोग

समारोह की अध्यक्षता कर रहे प्रधानाचार्य धर्मेंद्र कुमार ने कहा कि शिक्षक गुप्ता एक आदर्श शिक्षक रहे हैं। विद्यालय में अपने 35 साल से अधिक के सेवाकाल में सदा विद्यालय के प्रति समर्पित रहे। माध्यमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष अनिल कुमार दूबे ने शिक्षक की प्रशंसा करते हुए कहा कि एक लोकप्रिय शिक्षक होने के साथ साथ श्री गुप्ता संगठन के प्रति भी काफी निष्ठावान रहे हैं। इनकी कमी विद्यालय और संगठन दोनों जगह खलेगी। डॉ. त्रिगुणानन्द मणि ने कई संस्मरणों के माध्यम से शिक्षक के बहुआयामी व्यक्तित्व के बारे में बताया। शिक्षिका अंकिता शुक्ला, मनोज कुमार शाही, इंद्रेश कुमार आदि ने भी अपने उद्गार व्यक्त किए। संचालन प्रह्लाद कुमार गुप्ता ने किया। सेवानिवृत्त शिक्षक को विद्यालय परिवार की तरफ से अंगवस्त्र, गीता, घड़ी, रामदरबार की तस्वीर व गौतम बुद्ध की प्रतिमा आदि देकर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में लक्ष्मी प्रसाद भारती, प्रमोद रजक, हरिशंकर राम, डॉ. अंजू श्रीवास्तवा, गजेंद्र प्रताप सिंह, ओमप्रकाश, लक्ष्मी मिश्र, गिरिजेश पांडेय, आमोद चतुर्वेदी, दिलीप कुमार सिंह, पूजा सैनी, आरपी सिंह, विश्वदीपक मिश्र, परशुराम मिश्र सहित विद्यालय के सभी शिक्षक एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
रावण वध के वध देखकर मंत्रमुग्ध हुए लोग
रावण वध के वध देखकर मंत्रमुग्ध हुए लोग

अहिरौली बाजार/कुशीनगर।कप्तानगंज विकास खंड के ग्राम बलुआ में आयोजित ऐतिहासिक मेले का रविवार को…

आयुर्वेद चिकित्सालय और बाल विकास कार्यालय में मिलीं खामियां, IAS मयंक त्रिपाठी ने दिया एक सप्ताह का अल्टीमेटम
आयुर्वेद चिकित्सालय और बाल विकास कार्यालय में मिलीं खामियां, IAS मयंक त्रिपाठी ने दिया एक सप्ताह का अल्टीमेटम

चिकित्साधिकारी की अनुपस्थिति और दवा स्टॉक रजिस्टर में मिली कमी, आंगनबाड़ी केंद्रों को सामग्री…

थाना समाधान दिवस में 11 मामले आए, एक का निस्तारण
थाना समाधान दिवस में 11 मामले आए, एक का निस्तारण

हाटा (कुशीनगर)। स्थानीय कोतवाली परिसर में शनिवार को थाना समाधान दिवस का आयोजन कोतवाल…

हाटा के निजी अस्पताल में उपचार के दौरान महिला की मृत्यु
हाटा के निजी अस्पताल में उपचार के दौरान महिला की मृत्यु

हाटा कुशीनगर ,नगर में स्थित एक निजी अस्पताल में उपचार के दौरान 50 वर्षीय…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking