News Addaa WhatsApp Group Join करें

तमकुहीराज : अंतर प्रांतीय शराब तस्कर गैंग के दो सदस्य गिरफ्तार, विभिन्न ब्रांड के भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब बरामद

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Apr 26, 2025  |  1:43 PM

91 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
तमकुहीराज : अंतर प्रांतीय शराब तस्कर गैंग के दो सदस्य गिरफ्तार, विभिन्न ब्रांड के भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब बरामद WhatsApp
Responsive image

तमकुहीराज : अंतर प्रांतीय शराब तस्कर गैंग के दो सदस्य गिरफ्तार, विभिन्न ब्रांड के भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब बरामद

आपके लिए और..- कार्यदायी संस्था की लापरवाही से सलेमगढ़ में जाम का महाजाल,...

कुशीनगर । तमकुहीराज पुलिस ने दो ऐसे अंतर प्रांतीय शराब तस्कर गैंग के दो सदस्यों को दबोचा है, जो जनपद के विभिन्न जगहों से अवैध शराब को ऊंचे कीमत पर बेचने के लिए इकठ्ठा कर बिहार में परिवहन करते हैं। पुलिस टीम ने इनको दबोचते हुए एक ट्रक से १५३ पेटी अवैध शराब बरामद किया है।

पढ़िए कैसे हुआ बरामदगी !

शनिवार को प्रभारी निरीक्षक तमकुहीराज सुशील कुमार शुक्ला अपने कार्यालय में जन सुनवाई कर रहे थे कि जरिए मुखबिर यह सूचना हाथ लगी कि शराब तस्कर हाईवे के रस्ते शराब की खेप बिहार प्रदेश में ऊंचे कीमत पर बेचने के लिए बिहार ले जा रहे हैं,अगर जल्दी किया जाए तो कामयाबी मिल सकती हैं। सूचना पर विश्वास कर इंस्पेक्टर ने त्वरित वरिष्ठ उप निरीक्षक दिनेश कुमार साहनी,उप निरीक्षक अरसलान अहमद, उप निरीक्षक महेश मिश्रा,उप निरीक्षक मृत्युंजय सिंह,आरक्षी मोहित उपाध्याय,आरक्षी सत्य प्रकाश यादव,आरक्षी नितेश कुमार सिंह,आरक्षी चालक सचिन विश्वकर्मा को साथ लेकर थाना तमकुहीराज क्षेत्रान्तर्गत बाला जी ढाबा के सामने एनएच-28 के पास से एक अदद टाटा ट्रक WB 25 D 3928 से तस्करी कर बिहार हेतु ले जायी जा रही कुल 153 पेटी टेट्रा पैक अंग्रेजी शराब (वाहन सहित कुल कीमत लगभग 37 लाख रुपये) के साथ दो शराब तस्कर रंजन कुमार पुत्र रामजन्म राय निवासी अख्तीयारपुर थाना पूरनी जिला मुजफ्फरपुर बिहार, सचिन कुमार पुत्र राजेन्द्र दास निवासी आनन्दपुर गंगोलिया थाना सरैया जिला मुजफ्फरपुर बिहार को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर आबकारी अधिनियम में अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्यावाही की जा रही है ।

बोली पुलिस!

हाईवे पर काफी समय बाद हुई इस बड़ी बरामदगी के विषय में इस संवाददाता के प्रश्नों के उत्तर में प्रभारी निरीक्षक तमकुहीराज सुशील कुमार शुक्ला ने बताया कि पूछताछ में अभियुक्तगणों द्वारा बताया गया कि हम लोग जनपद के विभिन्न जगहों से इस शराब को एकत्रित करके बिहार राज्य में अधिक मूल्य पर बेचने के लिए ले जा रहे थे। पुलिस द्वारा इसके संबंध में सघन छानबीन की जा रही है, ताकि तस्करी के स्रोत, नेटवर्क, और अन्य संलिप्त व्यक्तियों का पता लगाया जा सके। पुलिस को कुछ लोगों की इस कारोबार में संलिप्त होने की इनपुट मिली है,जिनकी कुंडली को खंगाली जा रही हैं,किसी कीमत पर थाना क्षेत्र से अवैध कारोबार नहीं होने दी जाएगी,आगे भी अवैध शराब तस्करी के खिलाफ सघन अभियान जारी रहेगा।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
पुलिस मुठभेड़ में गो-तस्कर को लगी गोली, गैंगस्टर समेत कई मुकदमों का आरोपी गिरफ्तार!
पुलिस मुठभेड़ में गो-तस्कर को लगी गोली, गैंगस्टर समेत कई मुकदमों का आरोपी गिरफ्तार!

कुशीनगर। जिले में गोवंशीय पशुओं की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई के दौरान सोमवार देर…

कुशीनगर NH-28 पर भीषण हादसा: कार-ट्रेलर भिड़ंत में एक ही परिवार के 5 समेत 6 की मौत, 2 की हालत गंभीर
कुशीनगर NH-28 पर भीषण हादसा: कार-ट्रेलर भिड़ंत में एक ही परिवार के 5 समेत 6 की मौत, 2 की हालत गंभीर

मांगलिक कार्यक्रम से लौट रहा था परिवार, हाटा कोतवाली के थरुआडीह के पास हुआ…

दीपावली और छठ पर्व को लेकर हाटा कोतवाली में पीस कमेटी की बैठक, हुड़दंगियों पर रहेगी पुलिस की नजर
दीपावली और छठ पर्व को लेकर हाटा कोतवाली में पीस कमेटी की बैठक, हुड़दंगियों पर रहेगी पुलिस की नजर

हाटा, कुशीनगर। दीपावली और छठ पर्व को सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने…

हाटा पुलिस ने चोरी की दो घटनाओं का किया खुलासा, आभूषण और बाइक के साथ एक गिरफ्तार
हाटा पुलिस ने चोरी की दो घटनाओं का किया खुलासा, आभूषण और बाइक के साथ एक गिरफ्तार

मंगलसूत्र, चांदी जैसी सफेद धातु की पायल और 1700 रुपये नकद बरामद हाटा (कुशीनगर)।…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking