News Addaa WhatsApp Group Join करें

सेवरही: बाइक चोरों के उगले राज से कुछ अन्य की कुंडली खंगालने में जुटी पुलिस

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Dec 13, 2024  |  4:33 PM

152 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
सेवरही: बाइक चोरों के उगले राज से कुछ अन्य की कुंडली खंगालने में जुटी पुलिस WhatsApp
Responsive image
  • दो दिन पहले चार बाइक के साथ तीन हुए थे गिरफ्तार

कुशीनगर । जिले के सेवरही पुलिस ने बहतर घंटे पहले तीन बाइक चोरों को दबोचते हुए उनके कब्जे से चार चोरी की मोटर साइकिल बरामद करने में सफल हुई है,वही पकड़े गए बाइक लिफ्टरों के उगले राज से कुछ अन्य की कुंडली खंगालने में पुलिस जुटी है,जो बाइक चोर गैंग के सक्रिय सदस्य है।

आपके लिए और..- जनगणना प्रगणक और पर्यवेक्षकों का प्रशिक्षण सम्पन्न

जानकारी रहे की थानाध्यक्ष सेवरही श्रीप्रकाश राय की टीम ने बीते ग्यारह दिसंबर को थाना सेवरही जनपद कुशीनगर पुलिस द्वारा तलाश वांछित,वारण्टी व चेंकिग संदिग्ध व्यक्ति वाहन से मु0अ0सं0 399/2024 धारा 303(2), 317(2), 317(5), 318(4), 341(2) बीएनएस थाना सेवरही जनपद कुशीनगर से सम्बन्धित तीन अभियुक्तगण सत्यानन्द पुत्र हरे राम गुप्ता सा0 सपही बरवा राजा पाकड़ थाना तुर्कपट्टी जनपद कुशीनगर उम्र 22 वर्ष, लवकुश उर्फ दीपक खरवार पुत्र अमावस खरवार सा0 सपही टड़वा थाना तुर्कपट्टी जनपद कुशीनगर उम्र 22 वर्ष, अमित भारती पुत्र श्रवण प्रसाद सा0 सपही टड़वा थाना तुर्कपटी जनपद कुशीनगर उम्र 19 वर्ष थाना सेवरही जनपद कुशीनगर को थाना क्षेत्र के दमकला पुल के पास से इनके निशान दही पर चार मोटरसाइकिल भिन्न – भिन्न रंग व कम्पनी की बरामद करते हुए माननीय न्यायालय में प्रस्तुत कर आवश्यक विधिक कार्यवाही में जुटी है । वही पुलिस को गिरफ्तार अभियुक्तों से कुछ जानकारियां हाथ आई हैं ।

क्या कहते हैं थानाध्यक्ष श्रीप्रकाश राय :

बरामद मोटर साइकिल और गिरफ्तार अभियुक्तों के विषय में जब थानाध्यक्ष श्रीप्रकाश राय से इस संवाददाता ने जानकारी ली तो उन्होंने बताया कि पकड़े गए चोर बाइक चोर गैंग के सदस्य है,इन्होंने पुलिस की जांच पड़ताल में कुछ जानकारियां दी है जिसके सहारे पुलिस टीम कुछ अन्य चोरों की कुंडली खंगालने में जुटी है,पुलिस इन तक पहुंचने के लिए सीमावर्ती।बिहार पुलिस से संपर्क बनाई हुई है,ये यूपी से बाइक चोरी कर बिहार प्रदेश में अवैध शराब की कारोबार में उपयोग करते हैं। कुछ इनपुट पर विश्वास कर मेरे द्वारा उस पर काम किया जा रहा है, जल्द ही उसका नतीजा भी सामने आएगा।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
ब्लाक स्तरीय गणित ओलंपियाड परीक्षा में छात्रो ने लहराया परचम 
ब्लाक स्तरीय गणित ओलंपियाड परीक्षा में छात्रो ने लहराया परचम 

मथौली बाजार कुशीनगर,ब्लाक संसाधन केंद्र -मोतीचक पर विकास खण्ड -मोतीचक के प्रत्येक कम्पोजिट विद्यालय/उच्च…

जनगणना प्रगणक और पर्यवेक्षकों का प्रशिक्षण सम्पन्न
जनगणना प्रगणक और पर्यवेक्षकों का प्रशिक्षण सम्पन्न

हाटा कुशीनगर: जनगणना के द्वितीय चरण की तैयारी के लिए तहसील के ब्लाक हाटा,…

खेत बचाओ अभियान के तहत किसान गोष्ठी, कृषि अधिकारियों ने किसानों को बताए उन्नत खेती के उपाय
खेत बचाओ अभियान के तहत किसान गोष्ठी, कृषि अधिकारियों ने किसानों को बताए उन्नत खेती के उपाय

हाटा (कुशीनगर)। स्थानीय नगर पालिका के वार्ड नंबर 18 हनुमान नगर पैकौली स्थित बीज गोदाम…

निर्माणाधीन क्रासिंग पुल का छज्जा गिरा, एक मजदूर घायल
निर्माणाधीन क्रासिंग पुल का छज्जा गिरा, एक मजदूर घायल

हाटा, कुशीनगर। हाटा कोतवाली के सामने हाईवे पर एनएचएआई की ओर से निर्माणाधीन क्रासिंग…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking