कुशीनगर । सेवरही पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार करते हुए उसके निशानदेही पर भंडारण किया गया दस पेटी अवैध शराब को बरामद करने में उस समय सफल हुई है,जब पकड़ा गया तस्कर भंडारण किया गया शराब को बिहार भेजने के फिराक में जुटा था।
थानाध्यक्ष सेवरही श्री प्रकाश राय,उप निरीक्षक संदीप वर्मा,आरक्षी प्रदीप सिंह,आरक्षी प्रीतेश यादव की टीम क्षेत्र सुरक्षा शांति बंदोबस्त भ्रमणशील थी कि मुखबिर से सूचना हाथ लगी की थाना क्षेत्र के जिन बाबा चौराहे के पास एक व्यक्ति संदिग्ध परिस्थितियों ने टहल रहा है,सूचना पर विश्वास कर पुलिस टीम मुखबिर द्वारा बताए गए जगह के तरफ रुख किया,तो पुलिस की आते देख वह टहल रहा व्यक्ति भागने लगा,जिसको रोक कर जब जानकारियां ली गई तो उसके निशानदेही पर दस पेटी देश शराब बंटी बबली की बरामदगी हुई ,वही उसकी पहचान नरेश प्रसाद पुत्र रुदल प्रसाद निवासी बैकुंठपुर थाना विशुनपुरा जिला कुशीनगर के रूप मे हुआ।
पकड़े गए अभियुक्त ने पुलिस टीम को बताया कि इस शराब को वह भंडारण कर रहा था, ऊंचे कीमत पर बेचने के लिए बिहार राज्य ले जाने की तैयारी थी।
स्थानीय पुलिस सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की विधिक कार्यवाही में जुटी है।
लखुआ- लखुई गांव में बनकर तैयार है एएनएम सेंटर, पोल मौजूद लेकिन सप्लाई बहाल…
कुशीनगर । वर्दी को लेकर आमजन के मन में अक्सर नकारात्मक धारणाएं बन जाती…
कुशीनगर। अंधेरी रात… ठंडी हवा… बिहार बॉर्डर के पास बांसी चौकी क्षेत्र में एक…
कुशीनगर। पुलिस अधीक्षक कुशीनगर केशव कुमार की सक्रियता और संवेदनशील नेतृत्व का असर एक…