News Addaa WhatsApp Group

सेवरही: दो हफ्ते गुजरने के बाद भी पुलिस का हाथ खाली! बाइक की डिग्गी से एक लाख दस हजार रुपए उड़ाए थे अज्ञात उच्चकों

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Nov 24, 2022  |  6:26 PM

541 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
सेवरही: दो हफ्ते गुजरने के बाद भी पुलिस का हाथ खाली! बाइक की डिग्गी से एक लाख दस हजार रुपए उड़ाए थे अज्ञात उच्चकों

कुशीनगर । सेवरही उप नगर में संचालित एक बैंक परिसर के बाहर एक व्यक्ति के बाइक की डिग्गी तोड़ अज्ञात चोरों द्वारा एक लाख दस हजार रूपये उड़ाने की घटना का पुलिस अभी तक खुलासा नहीं कर पाई है। कस्बा सेवरही पुलिस की कार्यशैली को लेकर उपनगर के व्यवसाइयों सहित क्षेत्र के लोगों में जहां असुरक्षा की भावना बढ़ रही है वही पुलिसिया कार्यशैली पर प्रश्नचिन्ह भी खड़ा होने लगा है।

आज की हॉट खबर- ओवरब्रिज से कुदी युवती,मौत 

विदित हो कि बीते दस नवम्बर को बीआरसी सेवरही के शिक्षक संजय कुशवाहा द्वारा नगर पंचायत सेवरही के सीसी रोड पर संचालित पीएनबी बैंक से पैसे निकाल के बाहरी परिसर में खड़ी बाइक की डिग्गी में लगभग एक लाख दस हजार रूपये रख थोड़े अंतराल के लिए बैंक में जाते ही अज्ञात उच्चकों द्वारा बाइक की डिग्गी तोड़ रूपये लेकर फरार हो गये। जिसकी सूचना पीड़ित ने सेवरही पुलिस को तहरीर सौंप कार्यवाही की गुहार लगाई गई थी लेकिन घटना के लगभग दो सप्ताह बीत जाने के बाद भी पुलिस के हाथ खाली है।

वही इस घटना को हुए दो हफ्ते का समय पूरा होने को है लेकिन अभी तक बदमाशों के बारें में कुछ भी पता नहीं चल पाया है। वारदात का खुलासा न होने से व्यापारियों में गुस्सा है। जहां पीड़ित व्यक्ति अपने जमा पूंजी की वापसी के साथ दोषियों पर कार्यवाही के लिए उच्चाधिकारियों से गुहार लगा रहा है पुलिस की शिथिल कार्यवाही से व्यापारियों में आक्रोश पनप रहा है।

चौकी सेवरही पुलिस के कार्य प्रणाली पर आम जनों द्वारा प्रश्न उठने लगा है। पुलिस की कस्बा गस्त के साथ पिकेट ड्यूटी राम भरोसे है।

संबंधित खबरें
ओवरब्रिज से कुदी युवती,मौत 
ओवरब्रिज से कुदी युवती,मौत 

हाटा कुशीनगर, स्थानीय नगर के कप्तानगंज चौराहे पर ओभरब्रिज पर से एक युवती कूद…

मातृ दिवस पर भव्य जिला स्तरीय मासिक महाआरती संपन्न, सैकड़ों भक्तों ने लिया नशामुक्त जीवन का संकल्प
मातृ दिवस पर भव्य जिला स्तरीय मासिक महाआरती संपन्न, सैकड़ों भक्तों ने लिया नशामुक्त जीवन का संकल्प

हाटा कुशीनगर। मातृ दिवस के अवसर पर भगवती मानव कल्याण संगठन शाखा कुशीनगर द्वारा…

सफाई कर्मचारी से मारपीट पर भड़के आउटसोर्सिंग कर्मी, नगर पालिका गेट पर प्रदर्शन
सफाई कर्मचारी से मारपीट पर भड़के आउटसोर्सिंग कर्मी, नगर पालिका गेट पर प्रदर्शन

हाटा, कुशीनगर। नगर पालिका परिषद के वार्ड नंबर 1 बाघनाथ में सफाई कर्मचारी के…

नेबुआ नौरंगिया: दर्दनाक सड़क हादसे में पति पत्नी की मौत, तीन घायल
नेबुआ नौरंगिया: दर्दनाक सड़क हादसे में पति पत्नी की मौत, तीन घायल

तेज रफ्तार वाहन ने दो बाइकों में जोरदार टक्कर मारकर रौंदा, मौके पर दो…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking