सुकरौली/कुशीनगर| सम्पूर्ण भारत जहाँ महाशिवरात्रि का पर्व धूमधाम से मनाया जा रहा है| वही इस पर्व की झलक भी नगर पंचायत सुकरौली सहित सम्पूर्ण क्षेत्रों मे देखने को मिल रही है। शिवभक्त अपने नजदीक के शिवालयों मे जाकर शिवलिंग की पूजा अर्चना की।
जहाँ सभी मंदिरों पर पुरुषों, महिलाओ तथा बच्चो की भीड़ देखी जा सकती है।शिवरात्रि का व्रत हिन्दू धर्म के सबसे प्रमुख व्रतो मे से एक है। भक्तो का मानना है कि इस दिन व्रत रखने और विधि विधान से पूजा करने से उत्तम फल की प्राप्ति हो सकती है।यह पर्व, भक्ति, साधना, और शिव प्रेम का प्रतीक है।
इसी क्रम मे नगर पंचायत सुकरौली के ठूठी शिव मंदिर, वार्ड नं 4,पिपरपाती मंदिर सहित बढ़या बुजुर्ग, अवरवा, बंचरा मंदिर, पिडरा, पडरी सहित सभी मंदिरों पर श्रद्धांलुओं की भीड़ देखी जा सकती है। इस पर्व परसुरक्षा के मद्देनजर सुकरौली चौकी प्रभारी नागेंद्र चौहान अपनी टीम के साथ मुस्तैद दिखे।
किसान दिवस में किसानों की समस्याओं पर गंभीर मंथन, ओवररेटिंग, टैगिंग, विद्युत, सिंचाई व…
खड्डा, कुशीनगर। प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के आवास प्लस सर्वे-2024 में पात्र परिवारों के…
खड्डा, कुशीनगर। खड्डा तहसील क्षेत्र के खेमनछपरा गांव निवासी प्रगतिशील किसान प्रद्युम्न ओझा की…
खड्डा, कुशीनगर। आईपीएल चीनी मिल खड्डा द्वारा मुख्यालय के निर्देश पर वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम…