News Addaa WhatsApp Group Join करें

शिविर लगाकर की हुई फार्मर रजिस्ट्री की प्रक्रिया पूरी

सुनील नीलम

Reported By:

Mar 18, 2025  |  6:25 PM

151 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
शिविर लगाकर की हुई फार्मर रजिस्ट्री की प्रक्रिया पूरी
  • तीन दर्जन से अधिक किसानों ने जमा किया आवश्यक प्रपत्र
  • कृषि योजनाओं का लाभ प्राप्त करने के लिए फार्मर रजिस्ट्री अनिवार्य : मदन गोपाल

तुर्कपट्टी/कुशीनगर। तमकुही विकास खंड के ग्राम पंचायत राजापाकड़ के गोपलापट्टी स्थित पंचायत भवन परिसर में मंगलवार को कृषि विभाग व राजस्व विभाग के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित शिविर में फार्मर रजिस्ट्री के लिए आवश्यक प्रक्रिया पूरी की गई। तीन दर्जन से अधिक किसानों ने केवाईसी के लिए अपने अपने प्रपत्र जमा किए।

आपके लिए और..- चोरी का खुलासा और गुमशुदा की बरामदगी से गरुलपार पुलिस...

पर्यवेक्षक व सहायक विकास अधिकारी (कृषि रक्षा) मदन गोपाल गौतम ने बताया कि केंद्र और प्रदेश सरकार की ओर से संचालित कृषि योजनाओं का लाभ प्राप्त करने के लिए फार्मर रजिस्ट्री अनिवार्य है। इसी को ध्यान में रखते हुए  गांवों में शिविरों का आयोजन हो रहा है। उन्होंने किसानों से अपील की कि जो अभी तक पंजीकरण नहीं करा सके हैं, वे जल्द अपना नाम दर्ज कराएं, ताकि वे सभी सरकारी योजनाओं का लाभ ले सकें। उन्होंने कहा कि जिन किसानों का फार्मर रजिस्ट्री में पंजीकरण नहीं होगा वे सरकार की विभिन्न कृषि योजनाओं से वंचित हो सकते हैं।

सभी कृषकों को फार्मर रजिस्ट्री कराना अनिवार्य है। आगामी 31मार्च फार्मर रजिस्ट्री की अंतिम तिथि है।इसे सहज जन सेवा केंद्र से भी करा सकते हैं। किसानों ने आधार कार्ड, बैंक पासबुक, जमीन के दस्तावेज और अन्य जरूरी कागजात जमा किया। पांच किसानों की रजिस्ट्री मौके पर ही हो गई। लेखपाल अमन कुमार, कृषि विभाग के कंप्यूटर आपरेटर अविनाश कुमार राय व पंचायत सहायक संजू गुप्ता ने फार्मर रजिस्ट्री की प्रक्रिया में सहयोग किया।

किसान विजय श्रीवास्तव, मोतीचंद यादव, राजबहादुर गुप्ता, जबई गुप्ता, भूटला देवी बलराज यादव, राजेश मिश्र, गोलू मिश्र, राममिलन गुप्ता, देवकी यादव आदि मौजूद रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
चेकिंग के दौरान दबोचा गया 23 वर्षीय युवक, चोरी की बाइक लेकर घूम रहा था आरोपी
चेकिंग के दौरान दबोचा गया 23 वर्षीय युवक, चोरी की बाइक लेकर घूम रहा था आरोपी

कुशीनगर। चौराखास पुलिस ने अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के…

तमकुहीराज : आरोपी के पास से चोरी का ओप्पो मोबाइल और वारदात में इस्तेमाल प्लेटिना बाइक बरामद
तमकुहीराज : आरोपी के पास से चोरी का ओप्पो मोबाइल और वारदात में इस्तेमाल प्लेटिना बाइक बरामद

कुशीनगर। तमकुहीराज थाना क्षेत्र के ग्राम डुभा में महिला से बातचीत करने के बहाने…

वारंटियों पर कप्तानगंज पुलिस का शिकंजा, देर रात दो आरोपी गिरफ्तार
वारंटियों पर कप्तानगंज पुलिस का शिकंजा, देर रात दो आरोपी गिरफ्तार

कुशीनगर। कप्तानगंज पुलिस ने वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान…

पुलिसकर्मी को ट्रक से कुचलने की कोशिश का मामला: तीसरा आरोपी भी चढ़ा पुलिस के हत्थे,
पुलिसकर्मी को ट्रक से कुचलने की कोशिश का मामला: तीसरा आरोपी भी चढ़ा पुलिस के हत्थे,

कुशीनगर। बहादुरपुर चौकी पर तैनात पुलिसकर्मी बिजेंद्र मणि त्रिपाठी को बालू लदे ट्रक से…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking