News Addaa WhatsApp Group Join करें

तरयासुजान : सीमावर्ती इलाकों में पुलिस टीम ने किया पैदल भ्रमण संदिग्ध व्यक्ति, वस्तु व वाहनों की, की हुई सघन चेकिंग

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Mar 17, 2025  |  8:24 PM

227 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
तरयासुजान : सीमावर्ती इलाकों में पुलिस टीम ने किया पैदल भ्रमण संदिग्ध व्यक्ति, वस्तु व वाहनों की, की हुई सघन चेकिंग WhatsApp
Responsive image
तरयासुजान : सीमावर्ती इलाकों में पुलिस टीम ने किया पैदल भ्रमण
संदिग्ध व्यक्ति, वस्तु व वाहनों की, की हुई सघन चेकिंग
कुशीनगर । जिला के उतर प्रदेश बिहार सीमा पर स्थित तरयासुजान थाना क्षेत्र के पुलिस चौकी बहादुरपुर के प्रभारी अनुराग शर्मा के नेतृत्व में सीमा क्षेत्र के ग्रामीण इलाकों में पैदल भ्रमण कर आमजनों के बीच सुरक्षा,शांति का एहसास कराया गया। साथ ही पैदल भ्रमण  के दौरान आमजन व व्यापारियों से संवाद कर सुरक्षा की ट्रिप्स साझा की गई।
 बताते चले कि थाना क्षेत्र में  चाक-चौबन्द सुरक्षा एवं शांति व्यवस्था तथा बालिका महिला की सुरक्षा हेतु थाना क्षेत्र के सभी प्रमुख कस्बों में प्रभारी निरीक्षक तरयासुजान राज प्रकाश सिंह के मार्ग दर्शन में हल्का उप निरीक्षक, चौकी प्रभारी द्वारा पुलिस बल के साथ सतर्क दृष्टि बनाए रखते हुए सायं पैदल गश्त किया गया । पैदल गश्त के दौरान प्रमुख मार्गो, चौराहों, बाजारों व भीड़-भाड़ वाले स्थानों आदि पर संदिग्ध व्यक्ति, वस्तु व वाहनों की गहनता से चेकिंग की गई। पैदल गश्त के दौरान आम जन को आश्वस्त कराया जा रहा है क्योंकि जनपद कुशीनगर पुलिस शांति, सौहार्द एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए कटिबद्ध है।
  इस दौरान चौकी प्रभारी बहादुरपुर अनुराग शर्मा,उप निरीक्षक विमलेश द्विवेदी,उप निरीक्षक रण विजय सिंह,हेड कांस्टेबल रमेश यादव, आरक्षी ब्रजेश यादव, आरक्षी वीरेंद्र गुप्ता,आरक्षी बाबूराम सिंह,आरक्षी बिलाश यादव, आरक्षी आनंदी कुमार के अतिरिक्त भारी संख्या में पुलिस बल मौजूद रही।

आपके लिए और..- श्मशान घाट की जमीन पर अतिक्रमण का खुलासा, राजस्व टीम...

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
मंगलवार को बालेसर चौराहे पर युवाओं का होगा जमावड़ा
मंगलवार को बालेसर चौराहे पर युवाओं का होगा जमावड़ा

हाटा कुशीनगर आगामी तीन नवंबर 2026 दिन मंगलवार को क्षेत्र के बालेसर चौराहे पर…

बिहार जाने वाली पिकअप से 15 पेटी शराब बरामद, राजस्थान का तस्कर गिरफ्तार, तस्करी के नेटवर्क को खंगालने में जुटी पुलिस
बिहार जाने वाली पिकअप से 15 पेटी शराब बरामद, राजस्थान का तस्कर गिरफ्तार, तस्करी के नेटवर्क को खंगालने में जुटी पुलिस

कुशीनगर। जिले में अवैध शराब की तस्करी के खिलाफ पटहेरवा पुलिस लगातार अभियान चलाकर…

समस्याओं को लेकर शिक्षा निदेशक से मिले एमएलसी ध्रुव त्रिपाठी
समस्याओं को लेकर शिक्षा निदेशक से मिले एमएलसी ध्रुव त्रिपाठी

हाटा कुशीनगर: प्रधानाचार्य भर्ती हेतु अनुभव प्रमाण पत्र के सरलीकरण, नवनियुक्त शिक्षकों के शीघ्र…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking