News Addaa WhatsApp Group Join करें

सिकटा निवासी पवन बने आइएएस, दूसरे प्रयास में 334वीं रैंक हुआ हासिल

सुनील नीलम

Reported By:

Apr 22, 2025  |  7:00 PM

587 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
सिकटा निवासी पवन बने आइएएस, दूसरे प्रयास में 334वीं रैंक हुआ हासिल WhatsApp

तुर्कपट्टी/कुशीनगर।पडरौना तहसील अन्तर्गत ग्रामसभा सिकटा निवासी पवन कुमार पाण्डेय ने संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) की 2024 की परीक्षा में 334 वीं रैंक प्राप्त कर अपने परिवार सहित पूरे पूरे क्षेत्र को भी गौरवांवित किया है। उन्होंने यह सफलता अपने दूसरे ही प्रयास में प्राप्त कर यह सिद्ध कर दिया कि लगन,मेहनत और आत्मविश्वास के सहारे किसी भी लक्ष्य को प्राप्त किया जा सकता है।

आपके लिए और..- साइबर ठगों ने उड़ाए ₹42,500, बरवापट्टी पुलिस ने वापस दिलाए!...

कुबेरस्थान से कठकुइयाँ जाने वाले मार्ग पर स्थित ग्राम सिकटा निवासी पवन कुमार पाण्डेय गोरखपुर स्थित बीआरडी मेडिकल कालेज में कार्यरत वरिष्ठ लैब टेक्नीशियन रघुवीर पाण्डेय व गृहिणी किरन देवी के पुत्र हैं।पवन की प्रारंभिक शिक्षा गोरखपुर से हुयी जिसके बाद उन्होंने वर्ष 2022 में भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) दिल्ली से सिविल इंजीनियरिंग में स्नातक किया लेकिन तकनीकी शिक्षा की पृष्ठभूमि रखने के बावजूद उन्होंने प्रशासनिक सेवा को अपना लक्ष्य बनाया और पूरे समर्पण के साथ तैयारी में जुट गये।अपना अनुभव साझा करते हुए पवन ने कहा कि उन्होंने पहले प्रयास में ही परीक्षा की गहराई को समझा और कमियों को दूर करने के बाद दूसरे प्रयास में सफलता हासिल किया।उन्होंने इस उपलब्धि का श्रेय अपने माता-पिता के आशीर्वाद,बहनों के प्रोत्साहन और गुरुओं के मार्गदर्शन को दिया।

पवन ने युवाओं को संदेश देते हुए कहा कि अगर लक्ष्य ऊँचा हो और संकल्प दृढ़ हो तो राह की कठिनाइयां भी मार्गदर्शक बन जाती हैं।पवन की बहन डा 0 कामना पाण्डेय वर्तमान में बीआरडी मेडिकल कालेज से एमडी कर रही हैं।पवन की इस सफलता की खबर जैसे ही क्षेत्र में फैली,गाँव से लेकर गोरखपुर और कुशीनगर तक उनके जानने वालों और शुभचिंतकों में खुशी की लहर दौड़ गयी।सिकटा गाँव में लोगों ने मिठाइयां बांटकर जश्न मनाया और एक-दूसरे को शुभकामना दीं।ग्रामीणों ने इसे पूरे गाँव की उपलब्धि बताया और कहा कि पवन की सफलता आने वाली पीढ़ियों को प्रेरणा देगी।पवन को बधाई देने वालों में उनके चाचा पत्रकार धनेश्वर पाण्डेय,महेश पाण्डेय,रामेश्वर पाण्डेय, गिरिजेश पाण्डेय,शिवकुमार पाण्डेय, राजा महेश्वर शाही,ओमप्रकाश सिंह,अमरनाथ पाण्डेय, धनंजय मिश्र, प्रमोद त्रिपाठी,अजय सिंह,अंजनी सिंह आदि शामिल हैं।

सभी ने एक स्वर में कहा कि पवन की सफलता ने यह प्रमाणित कर दिया कि साधारण पृष्ठभूमि का युवक भी ईमानदारी और मेहनत से देश की सबसे कठिन परीक्षा में सफलता प्राप्त कर सकता है।पवन की यह उपलब्धि न सिर्फ सिकटा गाँव की ही नहीं बल्कि पूरे जिले और पूर्वांचल में गौरवशाली उपलब्धि मानी जायेगी।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
ओमान में ड्रोन हमले के बाद हाटा का अमित लापता, परिवार बेहाल
ओमान में ड्रोन हमले के बाद हाटा का अमित लापता, परिवार बेहाल

हाटा कुशीनगर ओमान के सोहर पोर्ट पर तेल टैंकर को निशाना बनाकर किए गए…

उपजिलाधिकारी ने किया नगर भ्रमण, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा
उपजिलाधिकारी ने किया नगर भ्रमण, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

हाटा, कुशीनगर। मंगलवार देर शाम ज्वाइंट मजिस्ट्रेट / उपजिलाधिकारी मयंक त्रिपाठी ने पुलिस बल…

साइबर ठगों ने उड़ाए ₹42,500, बरवापट्टी पुलिस ने वापस दिलाए! ठगी होने पर 1930 पर फोन करने की अपील
साइबर ठगों ने उड़ाए ₹42,500, बरवापट्टी पुलिस ने वापस दिलाए! ठगी होने पर 1930 पर फोन करने की अपील

कुशीनगर। साइबर ठगों ने एक व्यक्ति की रकम पर हाथ साफ कर दिया, लेकिन…

पाक्सो एक्ट का वांछित अभियुक्त गिरफ्तार
पाक्सो एक्ट का वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

हाटा, कुशीनगर। कोतवाली हाटा पुलिस ने पाक्सो एक्ट में वांछित चल रहे एक अभियुक्त…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking