News Addaa WhatsApp Group Join करें

समाज में फैली कुरीतियों को दूर करने का प्रभावी माध्यम है एनएसएस

सुनील नीलम

Reported By:

Mar 7, 2025  |  6:43 PM

200 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
समाज में फैली कुरीतियों को दूर करने का प्रभावी माध्यम है एनएसएस WhatsApp
  • पारसनाथ महाविद्यालय में सप्त दिवसीय एनएसएस शिविर का शुभारंभ

तुर्कपट्टी। शुक्रवार को क्षेत्र के जंगल घोरठ स्थित पारसनाथ महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना रेनू देवी इकाई के तहत सात दिवसीय विशेष शिविर का शुभारंभ हुआ। शुभारंभ भाजपा किसान मोर्चा के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष व कॉलेज के प्रबंधक राधेश्याम पाण्डेय द्वारा मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया गया। स्वयंसेवकों ने रैली के माध्यम से स्वच्छ भारत, स्वस्थ भारत अभियान चलाया।

आपके लिए और..- पाक्सो एक्ट का वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

बौद्धिक सत्र में राधेश्याम पाण्डेय ने स्वच्छता एवम् स्वास्थ्य के महत्व को रेखांकित किया और कहा कि एनएसएस समाज में फैली कुरीतियों को दूर करने का प्रभावी माध्यम है। यह तभी संभव है जब हर व्यक्ति इसके उद्देश्य के प्रति जागरूक हो। उन्होंने कहा कि शिविर को गंभीरता से लें। इसे मनोरंजन का साधन न समझें। शिविर का मुख्य उद्देश्य युवाओं में राष्ट्र सेवा का भाव जगाना है। साथ ही समाज के साथ मिलकर काम करना और समुदाय की ज्ञान वृद्धि करना है। संचालन कार्यक्रम अधिकारी रफीक अंसारी ने किया।

इस अवसर पर डब्लू सिंह, प्रवक्ता नरसिंह प्रसाद, अभय प्रताप सिंह, डब्लू सिंह, गोविन्द कुमार, राहुल कुमार, अवधेष सिंह, श्यामसुन्दर पटेल, विनिता तिवारी, प्रिति मिश्रा तथा अधिक संख्या में स्वयंसेवक व स्वयंसेविकाएं उपाधित रहीं।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
पाक्सो एक्ट का वांछित अभियुक्त गिरफ्तार
पाक्सो एक्ट का वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

हाटा, कुशीनगर। कोतवाली हाटा पुलिस ने पाक्सो एक्ट में वांछित चल रहे एक अभियुक्त…

ढाढा चीनी मिल में हुआ 121 श्रमिकों का निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण 
ढाढा चीनी मिल में हुआ 121 श्रमिकों का निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण 

हाटा कुशीनगर । ढाढा स्थित अवध शुगर मिल एंड एनर्जी लिमिटेड की यूनिट न्यू…

सांसद ने तहसील सभागार में बाढ़ प्रभावित किसानों को वितरित किए फसल क्षति मुआवजा राशि के चेक
सांसद ने तहसील सभागार में बाढ़ प्रभावित किसानों को वितरित किए फसल क्षति मुआवजा राशि के चेक

तहसील सभागार में 100 किसानों को मिला मुआवजा, शेष किसानों को भी जल्द मिलेगा…

इफको द्वारा क्षेत्र दिवस एवं किसान संगोष्ठी का हुआ आयोजन
इफको द्वारा क्षेत्र दिवस एवं किसान संगोष्ठी का हुआ आयोजन

मथौली बाजार कुशीनगर,विकास खण्ड मोतीचक अन्तर्गत ग्राम सभा अथरहा में इसको द्वारा रिफॉर्म उत्सव…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking