Sunday, 22 November 2026 | कुशीनगर • गोरखपुर • देवरिया • बिहार • मुंबई
अड्डा ब्रेकिंग • हाटा कोतवाली में एसपी का बड़ा एक्शन, कोतवाल के बाद चौकी प्रभारी और प्रशिक्षु आरक्षी भी निलंबित• भाजपा नेता ऋषि त्रिपाठी ने मुख्यमंत्री को स्वास्थ्य केंद्रों की बदहाली पर सौंपा ज्ञापन• Courier Franchise Business in UP-Bihar: पडरौना, कसया, हाटा और कप्तानगंज जैसे कस्बों में Amazon, Flipkart या Delhivery का डलीवरी सेंटर कैसे खोलें? जानें लागत और कमाई• नमाज पढ़कर लौट रहे युवक को रास्ते में घेरकर चाकू से गोदा, हालत नाजुक• तरयासुजान   रेलवे स्टेशन पर खुला राज, नाबालिग बरामद; फरार आरोपी गिरफ्तार
Advertisement

संत निरंकारी मिशन के कार्यकर्ताओं ने स्वयं के खर्चे से कराया सड़क मरम्मत

ज्ञानेन्द्र पाण्डेय
Jan 29, 2025, 6:08 PM IST • अब तक 269 लोगों ने पढ़ा • ⏱️ पढ़ने में समय: 1 मिनट

अहिरौली बाजार/कुशीनगर।संत निरंकारी मिशन सुम्हाटार,ब्रांच पकड़ी,कुशीनगर के कार्यकर्ताओं द्वारा स्वयं के खर्चे से सड़क मरम्मत कार्य किया गया।सुम्हाटार से महुअवा खुर्द के बीच की सड़क काफी टूट गयी है, जिस पर चलना बहुत मुश्किल हो गया है। जन प्रतिनिधियों द्वारा केवल आस्वासन दिया जाता है। सुम्हाटार के निरंकारी मिशन के कार्यकर्ताओं द्वारा हर वर्ष वार्षिक संत समागम का आयोजन फरवरी माह में किया जाता है । गत वर्ष भी इन लोगों ने सड़क का मरम्मत किया था।

इस वर्ष 18 फरवरी को वार्षिक संत समागम होना सुनिश्चित है। संत – महात्माओं के आने में दिक्कत न हो, इसलिए इन लोगों ने खुद के खर्च से इस वर्ष भी सड़क मरम्मत कार्य किया ।
इस नेक काम में गॉव के सोहन लाल सिंह और लल्लू सिंह ने भी सहयोग किया। गॉव के कुछ अन्य लोगों का भी सहयोग मिला ।

Advertisement

इस कार्य में संत निरंकारी मिशन के समर्पित कार्यकर्ता रामरूप विश्वकर्मा, रमेश कुमार (प्रधानाध्यापक),वीरेंद्र साहनी,रमेश गुप्ता,ओमप्रकाश गुप्ता, झिनक,रामकृपाल, सूरज,सुनील,गुड्डू पहलवान, शिवम, शीतल यादव आदि ने काफी परिश्रम किया।

ज्ञानेन्द्र पाण्डेय

प्रभारी अहिरौली बाजार, कुशीनगर उत्तर प्रदेश

कुशीनगर और पूर्वांचल की हर खबर सबसे पहले पाएं
News Addaa के आधिकारिक WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
अभी जुड़ें
WhatsApp शेयर अगली खबर
News Addaa – Kushinagar Breaking News in Hindi