News Addaa WhatsApp Group

मौनी अमावस्या पर श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था की डुबकी

Ram Bihari Rao

Reported By:

Jan 29, 2025  |  6:33 PM

102 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
मौनी अमावस्या पर श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था की डुबकी

रामकोला/कुशीनगर। रामकोला क्षेत्र में मौनी अमावस्या के शुभ अवसर पर बुधवार को आस्था के वशीभूत लोगों ने छोटी गण्डक रगड़गंज घाट सहित अन्य घाटों पर पहुँच नदी में आस्था की डुबकी लगाई और दान व गोदान कर नदी किनारे स्थित भोले शंकर तथा दुर्गा माता के मंदिर में दर्शन कर अराधना किया और सुख समृद्धि के लिए कामना की।

आज की हॉट खबर- आगामी त्यौहारों के दृष्टिगत पीस कमेटी की बैठक संपन्न

ब्रह्ममुहूर्त से ही स्नान ध्यान, पूजा, गोदान आदि धार्मिक क्रिया-कलाप शुरू हो गया। धार्मिक मंत्रों व जयकारे से नदी घाट गुंजायमान रहा। इस दौरान नदी घाटों पर हजारों की भीड़ रही । वरिष्ठ उप निरीक्षक सुभाष चन्द्र, एस.आइ. रणजीत सिंह , हेड कांस्टेबल लक्ष्मण सिंह सुरक्षा व्यवस्था में तैनात थे। समाजसेवी रंजीत सिंह गोलू,मनीष जायसवाल ,विनीत सिंह,अंगद मौर्य, वीरबल कुशवाहा, राजन मद्धेशिया शिया , चन्दन मद्धेशिया , डब्लू राव , विद्यासागर शर्मा, सोनू , किशन जायसवाल आदि समाजसेवियों ने मेले आये श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरण कर जलपान कराया।

\आचार्य विश्वनाथ पाण्डेय बताते हैं कि माघ महीने की अमावस्या को मौनी अमावस्या भी कहते हैं। इस दिन मौन रखकर नदियों में डुबकी लगाने का विधान है। मान्ताओं के अनुसार इस दिन पवित्र संगम में देवताओं का वास होता है। इसलिए इस दिन गंगा स्नान का विशेष महत्व है। इस मास को भी कार्तिक के समान पुण्य मास कहा गया है।

संबंधित खबरें
‎तेज रफ्तार पल्सर की टक्कर से महिला की मृत्यु, सड़क पार करते समय हुआ हादसा
‎तेज रफ्तार पल्सर की टक्कर से महिला की मृत्यु, सड़क पार करते समय हुआ हादसा

गंभीर घायल महिला ने सीएचसी में उपचार के दौरान तोड़ा दम बाइक सवार युवक…

ट्रैक्टर-ट्राली की चपेट में आने से छात्र की दर्दनाक मौत
ट्रैक्टर-ट्राली की चपेट में आने से छात्र की दर्दनाक मौत

तुर्कपट्टी/कुशीनगर । तुर्क पट्टी थाना क्षेत्र के ग्राम नकटहाबसडीला– बलडीहां मार्ग पर सोमवार की…

आगामी त्यौहारों के दृष्टिगत पीस कमेटी की बैठक संपन्न
आगामी त्यौहारों के दृष्टिगत पीस कमेटी की बैठक संपन्न

हाटा कुशीनगर आगामी त्यौहार ईदुज्जुहा/बकरीद के दृष्टिगत आवश्यक बैठक उपजिलाधिकारी योगेश्वर सिंह की अध्यक्षता…

परिजनों ने लगाया डाक्टर पर लापरवाही का आरोप, ईलाज के दौरान मरीज की हुई मौत, मुकदमा दर्ज 
परिजनों ने लगाया डाक्टर पर लापरवाही का आरोप, ईलाज के दौरान मरीज की हुई मौत, मुकदमा दर्ज 

हाटा कुशीनगर | स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के सिंहपुर के बालेश्वर चौराहे पर मेडीकल स्टोर…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking