अहिरौली बाजार/कुशीनगर।अहिरौली बाजार थाना क्षेत्र के ग्राम विजयीकाफ निवासी 16 वर्षीय युवती शव संदिग्ध परिस्थितियों में एक खण्डहर घर में मिला है।
मिली जानकारी के अनुसार गीता चौधरी पुत्री रमेश चौधरी 16 वर्षीय निवासी विजयीकाफ थाना अहिरौली बाजार जनपद कुशीनगर अपने छत पर सोई हुई थी।रविवार को सुबह 7 बजे गांव के ही एक खण्डहर घर में संदिग्ध परिस्थितियों में उसका शव मिलने से गांव में सनसनी फ़ैल गई। तभी किसी ने घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को दी सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष दिनेश कुमार उपनिरीक्षक प्रमोद सिंह हेड कांस्टेबल रमेश चौधरी कांस्टेबल आदित्य राजभर दिलीप कुमार मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजकर आवश्यक कार्रवाई में जुट गए।
इस संबंध में थानाध्यक्ष अहिरौली बाजार दिनेश कुमार ने बताया कि सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर ही युवती के मौत का कारण स्पष्ट हो पाएगा।
छितौनी-बगहा रेल पुल के समीप श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया दीपोत्सव, भारतीय…
बैरक की छत पर झाड़ू लगाते समय 11 हजार वोल्ट के हाईटेंशन तार की…
पटाखा बाजार से मुख्य बाजार तक पुलिस की सतर्क नजर, सुरक्षा व्यवस्था को लेकर…
हाटा, कुशीनगर, कोतवाली पुलिस ने सार्वजनिक स्थान पर जुआ खेल रहे 13 जुआरियों को…