कुशीनगर । गुरुवार को देर सांयकाल पुलिस अधीक्षक कुशीनगर धवल जायसवाल द्वारा थाना पटहेरवा का आकस्मिक निरीक्षण किया गया , वही निरीक्षण के पश्चात निम्न निर्देश जारी किये गये।
पुलिस अधीक्षक धवल जयसवाल द्वारा अपने निरीक्षण में थाना कार्यालय में रखे अभिलेखों अपराध रजिस्टर, आगंतुक रजिस्टर, त्यौहार रजिस्टर, भूमि विवाद रजिस्टर, हत्या,बलवा से सम्बन्धित रजिस्टर व बीट सूचना रजिस्टर तथा अन्य अभिलेखों का गंभीरता से अवलोकन किया गया तथा उक्त अभिलेखों को अद्यावधिक करने एवं उचित रख रखाव हेतु निर्देशित किया गया। साथ ही जनसुनवाई रजिस्टर का अवलोकन करते हुए शिकायती प्रार्थना पत्रों का शत-प्रतिशत आकलन करने तथा समस्या का निस्तारण करते हुए शिकायती प्रार्थान पत्रों के निस्तारण के संबंध में फरियादियों से निरन्तर फीडबैक प्राप्त कर रजिस्टर में अद्यावधिक करने हेतु निर्देशित किया गया एवं स्वयं थाना प्रभारी को फीडबैक लेने के लिए निर्देशित किया गया।
उन्होंने महिला हेल्प डेस्क पर प्राप्त प्रार्थना पत्रों के निस्तारण,निर्माणाधीन कार्यों की समीक्षा करते हुए महिला पुलिस कर्मियों को फरियादियों से अच्छे व्यवहार करने व उनकी समस्याओं को सुनकर गुणवत्तापूर्ण निस्तारण कराने हेतु दिशा निर्देश दिये । वही आईजीआरएस के मध्यम से प्राप्त शिकायती प्रार्थना पत्रों के निस्तारण की समीक्षा करते हुए समयबद्ध,गुणवत्तापूर्ण निस्तारण कराने हेतु दिशा निर्देश दिये गये।
पुलिस अधीक्षक द्वारा बीट पुलिसिंग प्रणाली के माध्यम से जनसमस्याओं के समाधान हेतु निर्देशित किया गया तथा बीट पुलिस कर्मियों की समीक्षा की गयी और समय से बीट सूचना अंकित कराने हेतु निर्देशित किया गया ।मालखाने में रखे बलवा ड्रिल से सम्बन्धित उपकरणों की साफ सफाई करा कर रखने हेतु निर्देशित किया गया ताकि आवश्यकता पड़ने पर उनका तत्काल उपयोग किया जा सके एवं लावारिश वाहन,माल की सूची बनाकर नीलामी की प्रक्रिया नियमानुसार अतिशीघ्र कराने हेतु निर्देश दिए। उन्होंने आगामी चुनाव को शांन्ति एवं सकुशल संम्पन्न कराये जाने के उद्देश्य से आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए जानकारियों को साझा किया गया।
सभी पुलिस कर्मियों को मानक के अनुसार वर्दी धारण करने तथा टर्नआउट उच्च कोटि का रखने के लिए निर्देशित किया गया ,थाने पर नियुक्त महिला आरक्षियों से सीसीटीएनएस पर अधिक से अधिक कार्य कराने हेतु थाना प्रभारी को निर्देश दिए।
पुलिस अधीक्षक द्वारा थाना परिसर एवं थाना कार्यालय के साफ-सफाई की प्रशंसा करते हुए साफ-सफाई सदैव उच्चकोटि का बनाये रखने हेतु थाना प्रभारी को निर्देशित किया गया।निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक पी आर ओ भूपेंद्र नाथ दुबे,थानाध्यक्ष पटहेरवा राकेश रोशन सिंह मौजूद रहे।
सलेमगढ़, कुशीनगर। तमकुहीराज तहसील क्षेत्र के ग्राम सभा बहादुरपुर में वर्षों से चल रहे…
पडरौना, कुशीनगर। हौसले बुलंद हों और लक्ष्य के प्रति समर्पण हो, तो सफलता कदम…
कुशीनगर। जनपद के गोरखपुर–कप्तानगंज–थावे रेल मार्ग पर सोमवार को एक हृदयविदारक हादसा सामने आया,…
हाटा(कुशीनगर) । स्थानीय कोतवाली अंतर्गत एक मासूम की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला प्रकाश…