कुशीनगर। नगर पंचायत सुकरौली में शनिवार को एक अनियंत्रित बाइक ने सड़क पार कर रहे व्यक्ति को जोरदार टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में राहगीर और बाइक चालक दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। प्राथमिक उपचार के बाद बाइक चालक की हालत नाज़ुक होने पर उसे मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर किया गया।
मिली जानकारी के अनुसार, नगर पंचायत सुकरौली वार्ड नंबर-14 महाराणा प्रताप नगर (बढ़या बुजुर्ग) निवासी जयप्रकाश सिंह (48 वर्ष), पुत्र बेचन सिंह सड़क पार कर रहे थे। तभी हाटा से गोरखपुर की ओर जा रही एक तेज़ रफ्तार बाइक ने उन्हें टक्कर मार दी। यह घटना नगर में स्थित विनायक अस्पताल के पास हुई।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बाइक पर भारी सामान लदा हुआ था, जिससे उसका संतुलन बिगड़ गया और यह हादसा हो गया।
दुर्घटना में घायल बाइक चालक की पहचान अंगद कन्नौजिया (35 वर्ष), पुत्र लालबचन, निवासी बौलिया, देवरिया के रूप में हुई है। हादसे के तुरंत बाद दोनों घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सुकरौली पहुंचाया गया।
डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद बाइक चालक की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया। वहीं राहगीर जयप्रकाश सिंह का इलाज स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र में जारी है।
खड्डा विकास खंड का एतिहासिक मठिया मेला 30 अक्टूबर जबकि विराट दंगल 31 को…
खड्डा, कुशीनगर। खड्डा थाना क्षेत्र के एक गांव में 13 वर्षीय किशोरी को मेला…
कुशीनगर । जिला अधिकारी ने दी जनपद वासियो को महा नवमी और महा दशमी…
पनियहवा व भैंसहां घाट का किया निरीक्षण सुरक्षित विसर्जन के लिए पोखरे चिह्नित, घाटों…