News Addaa WhatsApp Group Join करें

भीषण गर्मी में बिजली कटौती को लेकर लालबाबू ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

Sanjay Pandey

Reported By:

Jul 25, 2025  |  7:00 PM

160 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
भीषण गर्मी में बिजली कटौती को लेकर लालबाबू ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

खड्डा, कुशीनगर। तहसील क्षेत्र के खड्डा एवं नेबुआ नौरंगिया ब्लाक के गांवों में उमस एवं भीषण गर्मी में बिजली के बार- बार फाल्ट एवं सप्लाई काटने से नाराज़ कांग्रेस पार्टी के महामंत्री लालबाबू ने कार्यकर्ताओं के साथ एसडीएम मोहम्मद जफर को ज्ञापन सौंप समस्या के निदान की मांग की।

आपके लिए और..- इलाज के बहाने पुलिस की पिस्टल छीनी, फिर पुलिस पर...

कांग्रेस पार्टी के नेता लालबाबू ने खड्डा विधानसभा क्षेत्र में बिजली सप्लाई व्यवस्था ध्वस्त हो जाने की बात बताते हुए ज्ञापन सौंपा और पत्र में कहा है कि तहसील मुख्यालय सहित खड्डा, कोटवां, भीमनगर से संचालित बिजली सप्लाई कटौती, जर्जर तार, फाल्ट आदि कारणों से ध्वस्त हो गई है। इस भीषण गर्मी में लोगों को जागकर रात बितानी पड़ रही है। प्रतिदिन की कटौती से लोगों की दिनचर्या काफी प्रभावित हो गई है, कहा कि यदि इस गंभीर समस्या पर कार्रवाई नहीं की गई और सुचारू रूप से बिजली सप्लाई नहीं मिलती है तो कांग्रेस पार्टी आंदोलन के लिए बाध्य होगी।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
नेपाल कमाने गए युवकों का संपर्क टूटने पर परेशान हो रहे परिजन 
नेपाल कमाने गए युवकों का संपर्क टूटने पर परेशान हो रहे परिजन 

बोदरवार,कुशीनगर :- स्थानीय क्षेत्र के कई गाँवों से अपनी रोजी रोटी को लेकर पड़ोसी…

मारपीट में घायल हुआ रेलवे का गेटमैन, घटना स्थल का अधिकारीयों ने लिया जायजा
मारपीट में घायल हुआ रेलवे का गेटमैन, घटना स्थल का अधिकारीयों ने लिया जायजा

बोदरवार कुशीनगर :- स्थानीय ग्राम सभा से तिनहवा को जा रही मुख्य मार्ग पर…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking