News Addaa WhatsApp Group Join करें

सुकरौली: रफ्तार का कहर और कोहरे का असर! बस को भूसा लदी ट्रक ने मरी टक्कर, छह लोग घायल 

Chandra Prakash Tripathi

Reported By:

Nov 28, 2024  |  5:18 PM

162 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
सुकरौली: रफ्तार का कहर और कोहरे का असर! बस को भूसा लदी ट्रक ने मरी टक्कर, छह लोग घायल 
सुकरौली/कुशीनगर। नगर पंचायत सुकरौली के जिले के तितला पुलिस चौकी के पास नेशनल हाईवे 28 पर तेज रफ्तार भूसा लदी ट्रक आगे चल रहे डग्गामार बस को ठोकर मारते हुए भाग निकली जिससे बस में बैठे छह लोग घायल हो गए। जिसमें से गंभीर घायलों को प्राथमिक इलाज़ के बाद मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।
घटना सुबह 5:00 की बताई जा रही है जब नेशनल हाईवे 28 पर नगर पंचायत सुकरौली के तितला चौराहे पुलिस चौकी के सामने गोरखपुर से कसया की तरफ जा रही है तेज रफ्तार अज्ञात भूसा लदा ट्रक आगे चल रही प्राइवेट बस नंबर यू पी 52 टी 0225 में पीछे से भीड़ गई और बस को रगड़ते हुए भाग निकली। आवाज सुनकर आसपास की जुटे लोगों ने घायल यात्रियों को बाहर निकाला और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची सुकरौली पुलिस ने घायलों को प्राइवेट वाहन से इलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सुकरौली भिजवाया। जहां घायलों में दो की गंभीर हालत देखते हुए मेडिकल कॉलेज गोरखपुर के लिए रेफर कर दिया गया।

आपके लिए और..- कुशीनगर में ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों पर चला पुलिस का...

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
खनन विभाग की कार्रवाई से हड़कंप, दो दिन में छह ट्रकों पर 4.50 लाख का चालान
खनन विभाग की कार्रवाई से हड़कंप, दो दिन में छह ट्रकों पर 4.50 लाख का चालान

हाटा (कुशीनगर)। खनन सामग्री के परिवहन में निर्धारित नियमों का पालन नहीं करने वाले…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking