News Addaa WhatsApp Group Join करें

तमकुहीराज: स्कॉर्पियो से अंग्रेजी शराब बरामद, दो अंतर प्रांतीय शराब तस्कर गिरफ्तार

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Nov 28, 2024  |  5:17 PM

110 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
तमकुहीराज: स्कॉर्पियो से अंग्रेजी शराब बरामद, दो अंतर प्रांतीय शराब तस्कर गिरफ्तार
  • तस्करी कर बिहार मे बेचने हेतु ले जायी जा रही थी 336 पैक फ्रूटी आफिसर्स च्वाइस अंग्रेजी शराब

कुशीनगर । तमकुहीराज पुलिस ने दो अंतर प्रांतीय तस्करों को दबोचा है,जो लग्जरी स्कार्पियो वाहन में छिपा कर अंग्रेजी शराब की खेप बिहार प्रदेश में ले जा रहे थे।पकड़े गए शराब और वाहन के साथ अनुमानित कीमत बारह लाख पैंतीस हजार रुपए की आस पास बताई जा रही हैं।

आपके लिए और..- विद्युत कटौती और बार बार फाल्ट होने से सोहसा मठिया...

जानकारी रहे की पुलिस अधीक्षक कुशीनगर संतोष कुमार मिश्र द्वारा अवैध शराब के परीगमन के विरुद्ध छेड़े गए जंग को अमली जामा पहनाते हुए प्रभारी निरीक्षक तमकुहीराज अमित कुमार शर्मा के नेतृत्व में वरिष्ठ उप निरीक्षक दिनेश कुमार साहनी, चौकी प्रभारी डीबनी वंजरवा राजकपूर,उप निरीक्षक प्रशिक्षु अरसलान,आरक्षी मोहित उपाध्याय,आरक्षी राकेश सिंह की टीम द्वारा नेशनल हाईवे लतवा चट्टी नहर पुल के पास वाहनों की चेकिंग की जा रही थी की एक स्कॉर्पियो वाहन सं0 BR01PC0006 आते हुए दिखाई दिया,जिसे पुलिस टीम रुकने का संकेत दिया फिर भी वाहन पर सवार लोग गाड़ी की रफ्तार बढ़ा दिए,जिसे पुलिस टीम द्वारा गड़ा बंदी कर रोक लिया गया,जिसके जांच में छुपा कर के जाई जा रही अंग्रेजी शराब 336 पैक फ्रूटी आफिसर्स चावइस की बरामदगी की हुई। वही वाहन पर सवार दो लोग दबोच लिए गए,जिनकी पहचान लालू कुमार पुत्र स्व0 सतहु राय साकिन चिन्तावनपुर थाना बलेसर जनपद वैशाली, बिहार , पवन कुमार पुत्र सकल राम साकिन मुहम्मदपुर सकरा थाना विभूतिनगर जनपद समस्तीपुर बिहार के रूप मे हुआ।

प्रभारी निरीक्षक तमकुहीराज अमित कुमार शर्मा का कहना हैं:

बरामद अंग्रेजी शराब के विषय मे इस संवाददाता द्वारा पूछे गए सवालों के जवाब में प्रभारी निरीक्षक अमित कुमार शर्मा ने बताया कि पकड़े गए अभियुक्तों ने बताया है कि ये लोग विभिन्न शराब की दुकानों से शराब खरीद कर एकत्रित करते हैं ,फिर अपने संसाधनों के माध्यम से बिहार प्रदेश में ले जाकर ऊंचे कीमत पर बिक्री करते हैं।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
प्रगतिशील किसान की बेटी बनी एक्स-रे टेक्नीशियन, यूपीएसएसएससी में चयन से गांव में खुशी
प्रगतिशील किसान की बेटी बनी एक्स-रे टेक्नीशियन, यूपीएसएसएससी में चयन से गांव में खुशी

खड्डा, कुशीनगर। खड्डा तहसील क्षेत्र के खेमनछपरा गांव निवासी प्रगतिशील किसान प्रद्युम्न ओझा की…

मुख्यालय के निर्देश पर आईपीएल चीनी मिल खड्डा परिसर में वृहद वृक्षारोपण
मुख्यालय के निर्देश पर आईपीएल चीनी मिल खड्डा परिसर में वृहद वृक्षारोपण

खड्डा, कुशीनगर। आईपीएल चीनी मिल खड्डा द्वारा मुख्यालय के निर्देश पर वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम…

हाटा में पुलिस का सख्त रुख, नियम तोड़ने पर 3 ई रिक्शा सीज
हाटा में पुलिस का सख्त रुख, नियम तोड़ने पर 3 ई रिक्शा सीज

हाटा, कुशीनगर। नगर में यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाने और आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित…

शिवपुर निवासी 20 वर्षीय मोबिन नाले में डूबकर लापता, पानी में गोताखोर कर रहे तलाश
शिवपुर निवासी 20 वर्षीय मोबिन नाले में डूबकर लापता, पानी में गोताखोर कर रहे तलाश

पानी 4 घंटे बाद भी नहीं मिला, तलाश जारी खड्डा, कुशीनगर। खड्डा थाना क्षेत्र…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking