सुकरौली/कुशीनगर।विकास खंड सुकरौली मे पं. लल्लन मिश्रा की पुण्यतिथि शनिवार को उनके पैतृक गांव पिपरा लालमन में मनाई गई। इस दौरान विधायक मोहन वर्मा ने उनकी मूर्ति पर माल्यार्पण कर दीप जलाया और क्षेत्र में सामाजिक कार्य करने वाले लोगों को सम्मानित किया गया।
इस मौके पर लोगों को संबोधित करते हुए मोहन वर्मा ने कहा कि इस क्षेत्र में विभूतियों की कमी नहीं रही है। पंडित लल्लन मिश्रा भी उन्हें में से एक थे अपने जीवन काल में उन्होंने समझित में अनेकों महत्वपूर्ण कार्य किए हैं जिन्हें पूरा क्षेत्र आज भी याद करता है। आज उनकी पुण्यतिथि पर हम उन्हें याद कर आने वाली पीढ़ी को उनसे प्रेरणा लेने की जरूरत है। हम लोग अपने पूर्वजों के बताए हुए रास्ते पर चलकर ही समाज और देश की सेवा कर सकते हैं।
इस मौके पर केन यूनियन के अध्यक्ष विवेक सिंह बंटी, ग्राम प्रधान सत्यकाम पांडे, शिक्षक नेता विजेंद्र मनी, ऋषि त्रिपाठी, सुभाष पांडे, रामकृपाल मिश्र, भुटेल चौधरी, अरविंद मिश्र, वीरेंद्र मिश्र, राकेश मिश्र आदि लोग मौजूद रहे।
कुशीनगर। सेवरही थाना क्षेत्र में मोटरसाइकिल चोरी की बढ़ती घटनाओं ने पुलिस की कार्यप्रणाली…
कुशीनगर । हाटा कोतवाली पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम ने बुधवार को बड़ी…
कुशीनगर। कसया के ऐतिहासिक डोल मेले में बुधवार को उमड़े भारी जनसैलाब के बीच…
कुशीनगर। अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कुशीनगर पुलिस…