सुकरौली बाज़ार। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ शर्मा गुट के नवनिर्वाचित जिलाध्यक्ष अनिल कुमार दूबे का सोमवार को विद्यालय पहुंचने पर शिक्षकों तथा विद्यालय के प्रबंधक ने जोरदार स्वागत किया।
उपनगर के नेहरू इंटर कालेज के शिक्षक अनिल कुमार दूबे को रविवार को हाटा में सम्पन्न हुए चुनाव में जनपद के शिक्षकों ने पहली बार निर्विरोध जिलाध्यक्ष चुना। इसके पूर्व श्री दूबे पांच बार निर्विरोध जिला कोषाध्यक्ष व आठ बार निर्विरोध जिलामंत्री भी रहे हैं। जिलाध्यक्ष चुने जाने के बाद सोमवार को पहली बार विद्यालय पहुंचने पर विद्यालय शिक्षकों ने श्री दूबे का गर्मजोशी से स्वागत किया। विद्यालय के प्रबंधक विवेक सिंह बंटी ने कहा कि यह विद्यालय परिवार के लिए एक बड़ी उपलब्धि है। प्रधानाचार्य धर्मेंद्र कुमार ने कहा कि श्री दूबे के जिलाध्यक्ष बनने पर जनपद के शिक्षकों में बड़ी प्रसन्नता है। नई कार्यकारिणी में युवाओं का पर्याप्त प्रतिनिधित्व होने से शिक्षक समाज को लाभ होगा।
इस दौरान इकाई अध्यक्ष शम्भूनाथ गुप्ता, इकाई मंत्री दिलीप कुमार सिंह, प्रहलाद कुमार गुप्ता, लक्ष्मी मिश्र, गिरिजेश पांडेय, आमोद चतुर्वेदी, अवधेश पांडेय, इंद्रेश कुमार, लक्ष्मी भारती, प्रमोद रजक, डॉ. अंजू श्रीवास्तवा, पूजा सैनी, अंकिता शुक्ला सहित विद्यालय के सभी शिक्षक एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
कुशीनगर। हत्या के एक चर्चित मामले में तरयासुजान पुलिस की प्रभावी पैरवी और सशक्त…
कुशीनगर। महिला सुरक्षा और छात्राओं के लिए सुरक्षित माहौल सुनिश्चित करने के उद्देश्य से…
मथौली बाजार कुशीनगर: हाटा तहसील क्षेत्र के भैंसही बाजार में रविवार को एक मैरेज…
कुशीनगर। जिले के सेवरही कस्बे स्थित एक कोचिंग सेंटर में उस समय हंगामा मच…