Sunday, 22 November 2026 | कुशीनगर • गोरखपुर • देवरिया • बिहार • मुंबई
अड्डा ब्रेकिंग • युद्धकालीन आपात स्थितियों से निपटने की तैयारियों को परखा गया, पुलिस लाइन कुशीनगर में ब्लैक आउट एवं एयर रेड मॉकड्रिल का सफल आयोजन• सियार को बचाने के चलते बाइक अनियंत्रित ,महिला की मौत• दाहुगंज : रजनीश राय के बल्ले ने मचाया धमाल महज 7 ओवर में कुशीनगर महोत्सव समिति ने दर्ज की 9 विकेट से शानदार जीत• समउर चौकी पुलिस ने ग्रामीणों को किया सतर्क चौकी प्रभारी अखिलेश यादव ने कहा—पुलिस की आंखों के साथ जनता का पहरा भी जरूरी• हाटा में जाम से मिलेगी राहत, टीआई और कोतवाल ने एन एच आई पर किया भ्रमण, बना रहे हैं नया प्लान
Advertisement

हाटा: माध्यमिक शिक्षक संघ शर्मा गुट की जिला कार्यकारिणी का हुआ गठन

Ved Prakash Mishra
Reported By: Ved Prakash Mishra
Mar 11, 2024, 3:50 PM IST • अब तक 197 लोगों ने पढ़ा • ⏱️ पढ़ने में समय: 1 मिनट

हाटा/कुशीनगर। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ शर्मा गुट के जिला कार्यकारिणी का गठन हो गया।

सोमवार को नवनियुक्त अध्यक्ष अनिल कुमार दूबे ने जिला कार्यकारिणी का गठन करते हुए श्री गांधी स्मारक इंटर कालेज हाटा के गोविंद प्रसाद वर्मा जिलामंत्री, छितौनी के उदयराज शुक्ल कोषाध्यक्ष, बोदरवार के भोलू पटवा आय व्यय निरीक्षक चुने गए हैं। जिला उपाध्यक्ष के पद पर प्रदीप सिंह, मिथिलेश कुमार, यशवंत प्रसाद भारतीय, लक्ष्मी नारायण तिवारी, ब्रजभूषण सिंह, नीलम गुप्ता और संयुक्त मंत्री पद पर आनंद सिंह, मदन सिंह, योगेश विश्वकर्मा, अमित नाथ तिवारी, कुलदीपक सिंह व आरती देवी निर्वाचित घोषित किए गए हैं। कार्यकारिणी सदस्य के रूप में जगदीप सिंह, तारकेश्वर तिवारी, गुलाबचंद, नबी हसन अंसारी, दिलीप कुमार सिंह, संतोष कुमार पाठक, यशवंत सिंह, कमीक्षा नारायण मिश्र, राजेंद्र सिंह, अभिनव सिंह, अलाउद्दीन खान, सुरेंद्र सिंह, जयनाथ प्रसाद, राजेश कुमार सिंह व गजेंद्र प्रताप सिंह निर्वाचित घोषित हुए हैं। इस चुनाव में निवर्तमान जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश सिंह संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष व देवरिया के पूर्व जिलाध्यक्ष अवधेश सिंह चुनाव अधिकारी रहे। साथ ही प्रदेश उपाध्यक्ष देव भाष्कर तिवारी प्रधानाचार्य डीएवी इंटर कालेज मऊ व मंडलीय अध्यक्ष मुरलीधर त्रिपाठी पर्यवेक्षक के रूप में मौजूद रहे।

Advertisement

सहयोगी के रूप में देवरिया जिलाध्यक्ष दिनेश त्रिपाठी, जिलामंत्री देवरिया विजय भारत सिंह, कोषाध्यक्ष देवरिया अभिषेक पांडेय, आय व्यय निरीक्षक देवरिया गोरख गुप्ता व गोरखपुर के जिलाध्यक्ष आशुतोष दूबे भी मौजूद रहे।

Ved Prakash Mishra

तहसील प्रभारी हाटा, कुशीनगर उत्तर प्रदेश

टैग्स: #हाटा
कुशीनगर और पूर्वांचल की हर खबर सबसे पहले पाएं
News Addaa के आधिकारिक WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
अभी जुड़ें
WhatsApp शेयर अगली खबर
News Addaa – Kushinagar Breaking News in Hindi