News Addaa WhatsApp Group Join करें

सुकरौली: चार दिवसीय अंतरराष्ट्रीय प्रशिक्षण शिविर संपन्न

Chandra Prakash Tripathi

Reported By:

Jun 11, 2024  |  5:50 PM

52 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
सुकरौली: चार दिवसीय अंतरराष्ट्रीय प्रशिक्षण शिविर संपन्न
  • नौ जनपदों के बजरंग दल के युवा कार्यकर्ताओं ने प्रशिक्षण में भाग लिया

सुकरौली/कुशीनगर। विकास खंड सुकरौली के गांव डुमरी मलांव स्थित कलावती देवी महाविद्यालय परिसर में अंतरराष्ट्रीय हिन्दू परिषद के तत्वावधान में राष्ट्रीय बजरंग दल गोरक्ष प्रांत के युवा कार्यकर्ताओं का प्रशिक्षण शिविर संपन्न हुआ।

आपके लिए और..- सेवरही में बाइक चोरों का आतंक! दो माह में आठ...

मंगलवार को प्रशिक्षण शिविर के समापन समारोह की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्रबंधक संजीव कुमार राव उर्फ पिंटू राव ने किया। जिसके मुख्य अतिथि राष्ट्रीय बजरंग दल के राष्ट्रीय महामंत्री रामजी तिवारी रहें। कार्यक्रम का संचालन प्रांतीय महामंत्री चंद्रेश्वर सिंह ने किया।

शिविर को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय बजरंग दल के राष्ट्रीय महामंत्री रामजी तिवारी ने कहा कि हिन्दू समाज को सशक्त और संगठित करने के लिए संगठन द्वारा कार्यकर्ता प्रशिक्षण का आयोजन हर वर्ष की भांति मई व जून में पूरे देश में किया जाता है। उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय हिन्दू परिषद का युवा शाखा राष्ट्रीय बजरंग दल गोरक्ष प्रांत और कार्यकर्ताओं के बीच में देश सेवा का भाव जगाने के उद्देश्य से शारीरिक, मानसिक बौद्धिक रुप से प्रशिक्षित किया जाता है जिसमें कार्यकर्ताओं को नियुद्ध,दंड प्रहार,योग, प्राणायाम आदि गुणों का प्रशिक्षण शिविर में दिया गया।गोरक्ष प्रांत के प्रांतीय महामंत्री चंद्रेश्वर सिंह ने बताया कि प्रशिक्षण शिविर में अंतरराष्ट्रीय हिन्दू परिषद के संयुक्त महामंत्री जनकपुर नेपाल के प्रशिक्षक सत्यम मुरारी ने अपने टीम ने बलिया, आजमगढ़, गोरखपुर,महराजगंज,नगर, सिद्धार्थ नगर बस्ती, देवरिया,कुशीनगर,संतकबीरनगर के लगभग 150 कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण दिया।

इस दौरान हाटा नपाध्यक्ष रामानंद सिंह,वर्ग कार्यवाह अनिल बर्नवाल,वर्गाधिकारी संजीव राव,प्रांत उपाध्यक्ष राकेश रमण मिश्र,प्रांत अध्यक्ष संजीव कुमार मौर्य, सत्येन्द्र सिंह सुरेन्द्र पटेल, गोरख सिंह,अजय सिंह, संतोष शाह,धीरज यादव,सोनू गोविंद, अमित कुमार,जय प्रकाश बर्नवाल, रंजीत गुप्ता,विनय यादव,धीरज धमाका, भूतनाथ सहित अन्य मौजूद रहें।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
सेवरही में बाइक चोरों का आतंक! दो माह में आठ मोटरसाइकिलें चोरी, पुलिस के हाथ खाली
सेवरही में बाइक चोरों का आतंक! दो माह में आठ मोटरसाइकिलें चोरी, पुलिस के हाथ खाली

कुशीनगर। सेवरही थाना क्षेत्र में मोटरसाइकिल चोरी की बढ़ती घटनाओं ने पुलिस की कार्यप्रणाली…

डोल मेले की भीड़ में फंसी जिंदगी, सायरन बजता रहा… फिर खुद सड़क पर उतरे CO अजय सिंह चंद मिनटों में खुलवाया रास्ता
डोल मेले की भीड़ में फंसी जिंदगी, सायरन बजता रहा… फिर खुद सड़क पर उतरे CO अजय सिंह चंद मिनटों में खुलवाया रास्ता

कुशीनगर। कसया के ऐतिहासिक डोल मेले में बुधवार को उमड़े भारी जनसैलाब के बीच…

दुष्कर्म के मुकदमे में अहिरौली बाजार पुलिस की कार्रवाई, आरोपी विकास यादव गिरफ्तार
दुष्कर्म के मुकदमे में अहिरौली बाजार पुलिस की कार्रवाई, आरोपी विकास यादव गिरफ्तार

कुशीनगर। अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कुशीनगर पुलिस…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking